Home BUSINESS NEWS HINDI अडानी के इस सस्ते शेयर पर मॉर्गन स्टेनली फिदा, 60% बढ़ा दिया...

अडानी के इस सस्ते शेयर पर मॉर्गन स्टेनली फिदा, 60% बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Adani Power share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जब शेयर बाजार गुलजार था लेकिन अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर के शेयर दबाव में नजर आए। कारोबार के अंत में अडानी पावर के शेयर करीब 1.31% टूटकर 230 रुपये के नीचे आ गए। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब मॉर्गन स्टेनली ने अडानी पावर के लिए अपना प्राइस टारगेट लगभग 60% बढ़ा दिया है। बता दें कि अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा की हैं।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

विदेशी ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अडानी ग्रुप का यूटिलिटी बिजनेस कम रिस्क और ज्यादा रिटर्न देने वाला है। इसके साथ ही यह अपने पुराने रिकॉर्ड और दूसरी कंपनियों की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि अडानी पावर का पोर्टफोलियो पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत एन्युइटी जैसे रिटर्न की ओर बढ़ रहा है, जिसमें बेहतर स्प्रेड और मर्चेंट मार्केट पर कम निर्भरता है। मॉर्गन स्टेनली ने आगे कहा कि इस बदलाव में अडानी पवार के काम करने के रिकॉर्ड, लेवरेज की स्थिति और पहले से ऑर्डर किए गए इक्विपमेंट की कम लागत का भी योगदान है।

क्या है टारगेट प्राइस?

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अप्रैल के बाद से अडानी पावर और कोयले पर आधारित अन्य भारतीय कंपनियों ने निफ्टी से लगभग 40 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें मिडिल ईस्ट में संघर्ष और पूरे ग्रुप के लिए अमेरिकी कानूनी मामलों के समाधान से जुड़ी सकारात्मक घटनाओं ने मदद की है। इसने टारगेट प्राइस को ₹173 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹275 कर दिया है। ब्रोकरेज का रुख ‘ओवरवेट’ बना हुआ है। अडानी पावर के शेयर का 52 वीक हाई और लो क्रमश: 473 रुपये और 236.95 रुपये है। पिछले एक महीने में सपाट रहने के बावजूद अडानी पावर के शेयर ने 6 महीनों में 60% की बढ़त हासिल की है।

गौतम अडानी ने बताया समूह का नया प्लान

इस बीच, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि समूह ने 2035 तक 10 गीगावाट (जीडब्ल्यू) परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है। समूह की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अडानी ने कहा कि परमाणु परियोजना ‘अडानी एटॉमिक एनर्जी’ के लिए भूमि की पहचान कर ली गई है। 2035 तक 10 गीगावाट क्षमता के लक्ष्य के साथ हम स्वच्छ और चौबीसों घंटे उपलब्ध बिजली की बढ़ती राष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए अग्रिम तैयारी कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN