Home rss business hindi अडानी ग्रुप की इस कंपनी को अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग,...

अडानी ग्रुप की इस कंपनी को अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग, फिर भी शेयर धड़ाम, 7% से ज्यादा टूटा दाम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को 7% से ज्यादा टूटकर 2547.15 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • केयर रेटिंग्स ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग अपग्रेड करके AA स्टेबल कर दी है, यह इसकी क्रेडिट हिस्ट्री में अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग है

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को धड़ाम हो गए हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को BSE में 7 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 2547.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। BSE में इंट्रा-डे डील्स में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 5 महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 20 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2026 को अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 3245 रुपये पर थे।

अडानी एंटरप्राइजेज को अब तक की अपनी सबसे ऊंची रेटिंग
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार 7 अक्टूबर को बताया कि केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग अब अपग्रेड करके AA स्टेबल कर दी है। यह इसकी क्रेडिट हिस्ट्री में अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग है। यह अपग्रेड अडानी एंटरप्राइजेज के बेहतरीन कैपिटल मैनेजमेंट और सख्त वित्तीय विवेक का स्वतंत्र वैलिडेशन करता है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है। पिछले एक महीने में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरो में 11 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 23 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 67 पर्सेंट उछले हैं।

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी 8% से ज्यादा की गिरावट
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर गुरुवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 1207 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1631.35 रुपये है। वहीं, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 767 रुपये है।

अडानी ग्रुप की इन कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयर भी गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक टूटकर 184.15 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 1674.40 रुपये पर जा पहुंचे। अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी 3 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है और कंपनी के शेयर 563.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। ग्रुप की एक और कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN