Home - अनोखी डिजाइन और ‘Bose’ का साउंड, 40 घंटे चलेंगे यह ईयरबड्स, मिल...

अनोखी डिजाइन और ‘Bose’ का साउंड, 40 घंटे चलेंगे यह ईयरबड्स, मिल रहा ₹4500 OFF

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Skullcandy Method 360 ANC को कंपनी ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत 16,999 रुपये है। हालांकि, यह ईयरबड्स फिलहाल सीमित समय के लिए 12,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Skullcandy Method 360 ANC: यूनिक लुक्स वाले ईयरबड्स खरीदने का प्लान है, तो पॉपुलर ब्रांड Skullcandy के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए है। ब्रांड ने Bose के साथ मिलकर भारत में Method 360 ANC ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन लॉन्च किए हैं। नए ईयरबड्स में Bose द्वारा ट्यून किया गया साउंड, हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स हैं। ये मल्टीपॉइंट पेयरिंग, गूगल फास्ट पेयर और कम्पैनियन ऐप इंटीग्रेशन को भी सपोर्ट करते हैं। यह ईयरबड्स अभी सीमित समय के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध है, साथ ही कंपनी ने इसकी रेगुलर रिटेल कीमत भी कन्फर्म कर दी है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर…

भारत में Skullcandy Method 360 ANC की कीमत और उपलब्धता

भारत में इसकी कीमत 16,999 रुपये है। हालांकि, ये ईयरबड्स अभी सीमित समय के लिए 12,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं। ग्राहक ब्लैक, बोन, प्राइमर, प्लाज्मा और लेपर्ड जैसे कलर ऑप्शन में से अपना फेवरेट कलर चुन सकते हैं। यह ईयरबड्स Skullcandy India की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Skullcandy Method 360 ANC Skullcandy Method 360 ANC

Skullcandy Method 360 ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ईयरबड्स में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। दावा है कि अकेले ईयरबड्स 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ ANC बंद होने पर इसमें कुल प्लेबैक टाइम 40 घंटे तक प्लेटाइम मिल जाता है। दावा है कि ANC चालू होने पर ईयरबड्स कुल 32 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं, जिसमें ईयरबड्स से नौ घंटे और चार्जिंग केस से 23 घंटे तक का प्लेबैक शामिल है। ईयरबड्स रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में यह दो घंटे तक का गाने सुना सकता है।

नए ईयरबड्स में ‘Sound by Bose’ ट्यूनिंग है यानी अगर आप दमदार साउंड वाला ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 16-ohm इम्पीडेंस वाले 12 एमएम ड्राइवर दिए गए हैं। ये Skull-iQ ऐप के जरिए प्रीसेट EQ मोड के साथ-साथ कस्टम फाइव-बैंड इक्वलाइजर को भी सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स चार-माइक्रोफोन सिस्टम का इस्तेमाल करके एडजस्टेबल हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है। यूजर्स ईयरबड्स को हटाए बिना आस-पास की आवाजें सुनने के लिए एडजस्टेबल ‘Stay Aware’ मोड पर भी स्विच कर सकते हैं। ‘Clear Voice Smart Mic’ टेक्नोलॉजी कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करती है, जबकि ‘Natural Voice Sidetone’ यूजर्स को अपनी आवाज ज्यादा नैचुरली सुनने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए, ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3, गूगल फास्ट पेयर और कई डिवाइस से एक साथ कनेक्ट होने के लिए मल्टीपॉइंट पेयरिंग को सपोर्ट करते हैं।

नए ईयरबड्स का डिजाइन आरामदायक ओवल शेप वाला है और इनके साथ तीन साइज के फिट फिन्स और ईयर जेल्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इनका फिट सिस्टम बेहतरीन कंफर्ट और पैसिव नॉइज आइसोलेशन के लिए Bose की लाइसेंस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसका चार्जिंग केस अनोखे डिजाइन के साथ आता है, जिसमें स्लाइडर मैकेनिज्म, बिल्ट-इन O-रिंग क्लिप और बेहतर टैक्टाइल फिनिश दी गई है। ये ईयरबड्स पसीने और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। यह काफी लाइटवेट है। कंपनी का कहना है कि हर ईयरबड का वजन 11 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस का वजन 77 ग्राम है।

आप Skullcandy के इन ईयरबड्स पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN