Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अपना कफन साथ लेकर चलता हूं, सिंगर लकी अली बोले- जहां भी...

अपना कफन साथ लेकर चलता हूं, सिंगर लकी अली बोले- जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/18_june_lucky_ali_2_1781776088094_1786363729249_2bcf3e16-07a5-4ceb-a297-de3fb83e594e.jpg

सिंगर लकी अली ने हाल में कहा कि वो मौत के लिए तैयार हैं। अपने साथ कफन लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि वो जहां भी मर जाए उन्हें वहीं गाड़ दिया दिया जाए। सिंगर के इस वीडियो पर उनके फैंस ने रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड सिंगर लकी अली के कितने की गानों को सुनकर आज की जनरेशन बड़ी हुई। लाइमलाइट, सुर्खियों से दूर रहने वाले लकी अली अपने म्यूजिक से लोगों से जुड़े हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें में वो लोगों को अपना म्यूजिक सुनाते हुए नजर आए। अब लकी अली ने अपने चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है। उन्होंने हाल में एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनके फैंस दुखी हो गए।

लकी अली ने अपनी मौत को लेकर कही ये बात

एक कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली ने अपनी मौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी मौत के लिए तैयार हैं और दफन होने के लिए अपने साथ दफानाने वाले कपड़े लेकर चलते हैं। लकी अली ने अपने एक कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लकी अली अपने फैंस के प्यार को स्वीकार करते हुए कहते हैं, ‘मैं जानता हूं, मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं । लेकिन एक दिन तो मुझे जाना ही है, है ना? मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन असल में मैं खुद तैयार हूं।’

लकी अली अपने साथ एहराम लेकर चलते हैं

लकी अली ने इस बातचीत के दौरान बताया कि वो हमेशा सफर करने के दौरान अपने पास एहराम रखते हैं। एहराम, कपड़े का वो टुकड़ा है जिसे मरने के बाद कफन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लकी अली ने कहा, ‘जब भी मैं सफर करता हूं, तो अपने साथ एहराम जरूर रखता हूं, जो मेरा कफन है। जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे।’

यूजर्स रिएक्शन

लकी अली के इस वीडियो पर उनके फैंस ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है,’एहराम रखकर चलने का मतलब ये है कि आपके अपने अंदर कितना विश्वास है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘लेकिन जब तक आप जिंदा हैं हार मत मानिए’, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं इसे स्वीकार ही नहीं करना चाहती कि आब नहीं रहोगे’, एक यूजर ने कहा कि आपके बिना 90s और 2000 के दशक के लोगों का म्यूजिक अधूरा है। एक यूजर ने लिखा कि मेरे पति आपके बड़े फैन थे और वो कोविड के समय में आपके गाने सुनकर गुजर गए।’ एक और यूजर ने लिखा ‘आपकी आवाज कान में अमृत का काम करती हैं, आपको ऐसे जाने नहीं देंगे।’

लकी अली के गाने

बता दें, एक्टर महमूद के बेटे और एक्ट्रेस मीना कुमारी के भांजे लकी अली सालों से म्यूजिक दे रहे हैं। उनके मशहूर हुए गानों में ‘ओह सनम मोहब्बत की कसम’, ‘एक पल का जीना’, ‘ना तुम जानो ना हम’ शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN