Source :- LIVE HINDUSTAN
सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ना हर किसी के लिए मुश्किल होता है और ऐसे में अगर आप लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप हिम्मती कहलाएंगे। आज हम आपको सफलता, संघर्ष और जिंदगी से जुड़े राहुल गांधी के 6 प्रेरणादायक विचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जीवन में सफलता पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, उसके लिए कई कठिन रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। सफलता के मार्ग में आपको कई परेशानियां मिलेंगी लेकिन अगर आप अपनी मंजिल के लिए अड़े रहेंगे, तो एक दिन सफल जरूर होंगे। कई असफलताओं और आलोचनाओं के बाद भी अगर आप मंजिल के लिए लड़ रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपसे ज्यादा हिम्मती कोई नहीं है। आज हम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुछ खास प्रेरणादायक बातों को बताने जा रहे हैं। वह रसूखदार राजनीतिक परिवार से आते हैं और उन्होंने अपनी दादी और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की खबर सुनी। इसके बाद भी वह राजनीति में आ गए और आज तक सफल होने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए वह युवाओं को कई सीख दे चुके हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।
राहुल गांधी के 7 मोटिवेशनल कोट्स-
1. अपने स्पेस के लिए लड़ना सीखो
राहुल गांधी ने स्मैश द पैट्रीआर्की प्रोग्राम में कहा कि सभी को अपने स्पेस के लिए लड़ना सीखना चाहिए। खुद पर गर्व करें और तेज बोलना शुरू करें। साथ ही अपने स्पेस के लिए हमेशा लड़ते रहो, जब तक आपको अपना हक ना मिल जाए।
2. मेहनत करना ना छोड़ो
राहुल गांधी का कहना है कि वह अपना काम करते रहेंगे, फिर चाहे उनके बारे में कुछ भी कहा जाए। वह हमेशा सच्चाई के लिए खड़े और लड़ते रहेंगे, यही उनका उद्देश्य है। यही बात सफलता के लिए अपनानी चाहिए कि आपको कभी मेहनत करना नहीं छोड़ना है। अगर आप मेहनत नहीं करेंगे, तो सफल नहीं हो सकेंगे।
3. एक्शन हमेशा रिएक्शन से बड़ा होगा
अगर आपने कोई रास्ता चुन लिया है, तो उसी पर चलने का निश्चय कर लें। राहुल गांधी का कहना है कि आपका एक्शन हमेशा रिएक्शन से बड़ा होगा और अब वह जिस रास्ते पर चल चुके हैं, उससे कभी पीछे नहीं हटेंगे। पीछे लौटने का वह कोई ऑप्शन भी नहीं समझते और ऐसे ही आपको अपनी मंजिल के लिए करना होगा, जिसमें पीछे आने का रास्ता ही ना हो।
4. हारने के बाद भी लड़ना है मजबूती
राहुल गांधी कई बार चुनाव हार गए और लोगों ने उनकी काफी आलोचना की, इसके बाद भी वह मैदान में डटे हुए हैं। इस पर प्रशांत किशोर कहते हैं कि आप हसेंगे, आपको मजाक लगेगा। लेकिन 90 फीसदी चुनाव हारने के बाद भी वो मैदान में मौजूद हैं। कोई और बड़ा नेता इतने चुनाव हारने के बाद जनता को चेहरा दिखाना पसंद नहीं करता।
5. प्रेशर मैनेज करना सीखो
राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि हर किसी को प्रेशर मैनेज करना आना चाहिए और आप जीवन में आने वाली परिस्थितियों से क्या सीखते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। अगर आप हर छोटी बात से परेशान होते रहेंगे, तो कभी बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी।
6. डरना किसी से नहीं चाहिए
राहुल गांधी कहते हैं कि मैं कभी किसी से नहीं डरता हूं और मेरे परिवार ने हमेशा मुझे किसी से भी ना डरने की सलाह दी है। आपको जिस चीज से ज्यादा डर लगता है, वही चीज आपके ऊपर हावी हो जाती है। ऐसे में उस चीज को जरूर करो जिससे डर लग रहा हो।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




