Home rss world hindi अफेयर, इल्जाम और सवालों की बौछार… Nvidia छोड़ने से पहले टूट गए...

अफेयर, इल्जाम और सवालों की बौछार… Nvidia छोड़ने से पहले टूट गए थे जेन्सन हुआंग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nvidia के को फाउंडर जेन्सन हुआंग को आखिरकार सबके सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने पत्नी से बेवफाई की बात कबूली और अपने कर्मचारियों से माफी भी मांगी। लेकिन इस सब के बीच उनकी क्या स्थिति थी?

इतना बड़ा साम्राज्य बनाना कि उसके भविष्य पर पूरी दुनिया की भविष्य टिकी हो, फिर एक झोंके में कुछ ऐसा हो कि सब कुछ छीन जाए! Nvidia के को फाउंडर जेन्सन हुआंग की मौजूदा स्थिति कुछ ऐसी ही है। उनके एक के बाद एक अफेयर की खबरों ने पूरी दुनिया में खलबली मचाई है। हालात यहां तक पहुंच गए कि ना सिर्फ खुद सामने आकर गलती मानी, बल्कि अब कंपनी के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में क्या आपके मन में भी यह सवाल हैं कि जब इतनी बड़ी कंपनी का मालिक पद से इस्तीफा देता है, या देने वाला होता है तो उसके मन में आखिर क्या चल रहा होता है?

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी तहकीकात करने की कोशिश की है। रिपोर्ट की माने तो आखिरी कुछ दिनों में जेन्सन हुआंग पूरी तरह टूट चुके थे। हफ्तों तक लंबा संघर्ष करने के बाद बुधवार देर रात उन्होंने बिना किसी शर्त के हथियार डाल दिए। दशकों तक मेहनत कर एनवीडिया को ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनाने वाले हुआंग चिप आर्किटेक्चर से लेकर जूनियर कर्मचारियों के सैलरी पैकेज तक की बारीकियों पर नजर रखने के लिए मशहूर थे। लेकिन बीते कुछ हफ्तों में उनका फोकस पूरा हट गया था।

खुद को कोसने लगे थे हुआंग

हुआंग के आस पास रहने वाले लोगों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे बीते कुछ हफ्तों में उनकी पुरानी एनर्जी खत्म हो चुकी थी। हर फैसले पर कंट्रोल रखने वाले हुआंग बदले से लग रहे थे। वहीं वे अब बातचीत में ‘जो भी हो’ और ‘मुझे परवाह नहीं’ जैसे वाक्यों का इस्तेमाल करने लगे थे। हाल के दिनों में उनसे बात करने वाले लोगों के मुताबिक हुआंग खुद को कोसते हुए ‘घटिया इंसान’ तक कह रहे थे।

जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, इसका असर कंपनी में हुआंग की जिम्मेदारियों पर भी दिखने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया की कार्य शैली के तहत करीब 60 एग्जीक्यूटिव सीधे हुआंग को रिपोर्ट करते थे। पूरी कंपनी को अपनी टॉप पांच प्राथमिकताओं का ईमेल भेजना होता था, जिस पर हुआंग किसी भी समय तुरंत जवाब देते थे। लेकिन हाल के दिनों में उनके जवाब देने की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी। इसके बाद गुरुवार को उनका इस्तीफा भी आ गया है।

कैसे फंसते चले गए हुआंग?

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते अक्टूबर महीने के अंत में जब यह खबर सामने आई कि हुआंग के एक ऐसी महिला से करीबी संबंध हैं जिस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। शुरुआत में लगा कि यह महज आरोप हैं। समय के साथ यह बला टल जाएगी। लेकिन ऐसा हो न पाया। हुआंग शुरूआत में इनकार करते रहे। एलिस हुआंग के साथ संबंधों को भी सामान्य बताया। लेकिन पिछले शुक्रवार को आई फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट ने सब कुछ बदल दिया। रिपोर्ट में एलिस संग उनके रोमांटिक रिलेशन की खबर आई। फिर शुरू हुआ पतन का सिलसिला। आनन फानन में एनवीडिया के जनरल काउंसल टिम टेटर हुआंग के घर पहुंचे और उनसे सच पूछा। तब हुआंग ने पहली बार अपना गुनाह कबूल कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के सचिव टेटर के दबाव के बाद बोर्ड ने जांच की घोषणा की। इसके बाद हुआ वो धमाका जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बीते रविवार को हुआंग ने पूरी कंपनी को सार्वजनिक ईमेल भेजकर अफेयर की बात स्वीकार कर ली। साथ ही परिवार से माफी मांगी और जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया।

फिर हुआ दूसरा धमाका

दूसरा धमाका तब हुआ जब हुआंग के दूसरे अफेयर की खबरें आने लगीं। बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि हुआंग का एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी संबंध थे। यह जेन्सेन के लिए एक ऐसा आरोप था जिसे पार करना उनके लिए लगभग असंभव था। अंत में हुआंग के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN