Home - अब चोरों की खैर नहीं! चोरी का मोबाइल कुछ ही सेकेंड में...

अब चोरों की खैर नहीं! चोरी का मोबाइल कुछ ही सेकेंड में हो जाएगा बंद, नया फीचर बना देगा फोन को पूरी तरह बेकार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोबाइल चोरी होने पर अब नहीं होगी ज्यादा टेंशन। Kill Switch टेक्नोलॉजी चोरी के फोन को बेकार बना सकती है। जानिए यह नया सिस्टम कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं।

मोबाइल फोन में बैंकिंग, फोटो, चैट, ऑफिस का काम और कई जरूरी दस्तावेज मौजूद रहते हैं। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए तो सिर्फ पैसे का नुकसान नहीं होता, बल्कि पर्सनल डिटेल के गलत हाथों में जाने का भी खतरा रहता है। इसी समस्या से निपटने के लिए अब एक नई टेक्नोलॉजी चर्चा में है, जिसका नाम Kill Switch है।इसका मकसद बेहद साफ है अगर कोई स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो उसे हमेशा के लिए बेकार बना दिया जाए ताकि चोर उसे बेचकर कमाई न कर सके। माना जा रहा है कि अगर चोरी के फोन की कोई कीमत ही नहीं बचेगी तो मोबाइल चोरी की घटनाएं भी काफी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर Kill Switch क्या है, यह कैसे काम करता है।

Kill Switch टेक्नोलॉजी क्या है?

Kill Switch एक ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है जिसकी मदद से किसी चोरी हुए स्मार्टफोन को दूर बैठे पूरी तरह बंद किया जा सकता है। इसके एक्टिव होने के बाद फोन सामान्य तरीके से काम नहीं करेगा। न तो उसे इस्तेमाल किया जा सकेगा और न ही आसानी से दोबारा बेचकर पैसा कमाया जा सकेगा। इस तकनीक का सबसे बड़ा उद्देश्य मोबाइल चोरी के पीछे मौजूद ब्लैक मार्केट को खत्म करना है। अगर चोरी का फोन कुछ काम ही नहीं करेगा तो चोरों के लिए उसे चुराने का फायदा भी खत्म हो जाएगा।

ऐसे काम करता है यह सिस्टम

Kill Switch का पूरा सिस्टम एक सुरक्षित डेटाबेस पर बेस्ड होता है। जब किसी रिटेल स्टोर से नया स्मार्टफोन चोरी होने की जानकारी मिलती है, तो उसका रिकॉर्ड तुरंत ही सिस्टम में दर्ज कर दिया जाता है। अगर बाद में कोई फोन को ऑन करने की कोशिश करता है तो सिस्टम उसे पहचान लेता है, इसके बाद से एक कमांड भेजी जाती है और फोन पूरी तरह से लॉक हो जाता है। इसके बाद उस फोन का इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है।

क्या इससे मोबाइल चोरी पूरी तरह खत्म हो जाएगी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ Kill Switch आने से मोबाइल चोरी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। अपराधी नए तरीके तलाश करेंगे या फिर ऐसे डिवाइस को निशाना बना सकते हैं जिनमें यह सुविधा मौजूद नहीं होगी। इसके बावजूद यह तकनीक चोरी को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अगर चोरी के बाद फोन बेचना मुश्किल हो जाएगा तो अपराधियों का मुनाफा घट जाएगा और इसका सीधा असर मोबाइल चोरी के मामलों पर पड़ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN