Home - अब WhatsApp पर चेक करें अपना PF बैलेंस और पासबुक, EPFO ने...

अब WhatsApp पर चेक करें अपना PF बैलेंस और पासबुक, EPFO ने शुरू की नई सुविधा, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO ने WhatsApp के जरिए PF बैलेंस, पासबुक और आखिरी 5 ट्रांजैक्शन चेक करने की नई सुविधा शुरू की है। अब EPF मेंबर बिना EPFO ऑफिस जाए मोबाइल पर खाते की जानकारी ले सकेंगे। चलिए आपको बताते WhatsApp और PF डिटेल चेक करने का पूरा तरीका:

नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब अपने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते का बैलेंस चेक करने के लिए EPFO की वेबसाइट या दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। EPFO ने WhatsApp के जरिए नई सर्विस शुरू की है। इसकी मदद से कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही PF बैलेंस, पासबुक की जानकारी और खाते में हुए आखिरी 5 ट्रांजैक्शन देख सकेंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इस सुविधा की शुरुआत की। इस नई सर्विस का मकसद PF से जुड़ी रोजमर्रा की जानकारी को लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। खास बात यह है कि इसके लिए कर्मचारियों को अलग-अलग पोर्टल पर लॉगइन करने की जरूरत कम होगी। आइए जानते हैं कि WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक कर सकेंगे।

WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने का तरीका

Step 1: अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और और अपने UAN-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 8796441800 पर “Hi” या “Hello” लिखकर मैसेज भेजें।

Step 2: चैटबॉट की तरफ से भाषा चुनने का ऑप्शन आएगा। इसमें हिंदी, इंग्लिश या अपनी पसंद की भाषा चुनें।

Step 3: स्क्रीन पर PF Balance, Last 5 Transactions और Passbook जैसे ऑप्शन मिलेंगे। PF बैलेंस जानने के लिए Check Balance चुनें।

Step 4: आपकी पहचान की पुष्टि के लिए OTP मांगा जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

Step 5: वेरिफिकेशन के बाद उपलब्ध PF अकाउंट या Member ID चुनें। इसके बाद आपके खाते का बैलेंस और दूसरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

PF चेक करने से पहले ये बातें ध्यान रखें

– आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड होना चाहिए।

– OTP वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।

– अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करने पर एक से ज्यादा Member ID दिख सकती हैं।

– केवल EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर का इस्तेमाल करें।

– किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UAN पासवर्ड या बैंक डिटेल शेयर न करें।

WhatsApp पर मिलेंगी PF से जुड़ी ये 3 बड़ी सुविधाएं

EPFO की नई WhatsApp सर्विस के तहत कर्मचारियों को कई जरूरी सुविधाएं मिलेंगी:

1. सबसे पहले यूजर अपने PF खाते में जमा कुल रकम की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे उन्हें यह पता लगाने में आसानी होगी कि उनके खाते में कितना पैसा जमा है।

2. दूसरी सुविधा PF पासबुक से जुड़ी है। कर्मचारी WhatsApp पर ही अपने खाते की पासबुक से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। इसमें PF खाते में जमा होने वाले पैसे का रिकॉर्ड समझने में मदद मिलेगी।

3. तीसरी बड़ी सुविधा आखिरी 5 ट्रांजैक्शन देखने की है। यानी कर्मचारी अपने खाते में हुए लेटेस्ट के पांच लेनदेन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि कंपनी की तरफ से PF का योगदान जमा हुआ है या नहीं।इसके अलावा इस सर्विस पर PMVBRY योजना से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता भी मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN