Source :- LIVE HINDUSTAN
Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को ऐप के जरिए पैसे भेजने की सुविधा दे रहे हैं। यूजर लाइक बटन को लॉन्ग प्रेस करके किसी दूसरे यूजर को टिप के तौर पर 1 डॉलर भेज सकते हैं, जिसे वो पसंद सकते हैं या सपोर्ट करना चाहते हैं।
फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स तक ही सीमित है। भारत में इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।
अगर आप भी X का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक्स पर अब आप दूसरे यूजर को पैसे भेज सकेंगे। दरअसल, Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया फीचर लेकर आ रहे हैं। नए फीचर के जरिए, यूजर ‘लाइक’ बटन को देर तक दबाकर किसी दूसरे यूजर को 1 डॉलर भेज सकेंगे। यह काम एक्स मनी के जरिए पूरा होगा, जो मस्क की पेमेंट सर्विस है। फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स तक ही सीमित है। भारत में इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। एलन मस्क X को एवरीथिंग ऐप बनाने में जुटे हैं और यह नया कदम मस्क के उसी मिशन का हिस्सा है। चलिए जानते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर…
मस्क ने X पर की नए फीचर की घोषणा
मस्क ने इस फीचर के बारे में एक्स पर घोषणा की है। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि “हम X मनी के जरिए किसी को भी $1 भेजने के लिए लाइक बटन पर लॉन्ग-प्रेस का ऑप्शन जोड़ रहे हैं।” यह फीचर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पेमेंट सर्विस एक्स मनी का हिस्सा होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था।

एक्स को एवरीथिंग ऐप बनाना चाहते हैं मस्क
यह फीचर एक्स को “एवरीथिंग ऐप” में बदलने की मस्क की बड़ी योजना का हिस्सा है जो चीन के टेनसेंट द्वारा बनाए गए WeChat की तरह सोशल मीडिया, मैसेजिंग और फाइनेंशियल सर्विस को एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाता है।
यह फीचर कैसे काम करेगा?
जब यूजर ‘लाइक’ बटन को दबाकर रखेंगे, तो वे किसी क्रिएटर या अन्य यूजर को टिप दे सकेंगे, जिनकी पोस्ट उन्हें पसंद आती है और जिन्हें वे सपोर्ट करना चाहते हैं। यह ट्रांजैक्शन ‘एक्स मनी’ के जरिए पूरा होगा। इससे यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म से बाहर जाए बिना, दूसरे यूजर्स को छोटे पेमेंट भेजना आसान हो जाएगा। हालांकि, एक्स ने इस फीचर के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। अभी यह भी कंफर्म नहीं है कि यूजर पेमेंट की राशि को $1 से ज्यादा कर सकेंगे या नहीं।
एक्स मनी क्या है?
X Money, एक्स की एक पेमेंट सर्विस है जिसे इस साल जुलाई में अमेरिका में एक्स प्रीमियम और प्रीमियम+ सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया गया था। यह यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे को पैसे भेजने की सुविधा देती है। एक-दूसरे को पैसे भेजने के अलावा, यह सर्विस एक्स-ब्रांडेड वीजा डेबिट कार्ड भी देती है। यूजर्स इस कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी करने और ATM से पैसे निकालने के लिए कर सकते हैं।
क्या भारत में ‘X मनी’ लॉन्च होगा?
एक्स ने भारत में ‘X मनी’ के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। फिलहाल यह सर्विस सिर्फ अमेरिकी बाजार पर केंद्रित है। भारत में पहले से ही ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (UPI) नाम की डिजिटल पेमेंट सिस्टम मौजूद है, जो यूजर्स को सपोर्टेड ऐप्स के जरिए बैंक अकाउंट्स के बीच पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



