Home rss world hindi अमेरिका को बड़ा झटका लगा, यह पीछे जाने वाला कदम; चुनाव में...

अमेरिका को बड़ा झटका लगा, यह पीछे जाने वाला कदम; चुनाव में हार पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके कार्यकाल में शेयर बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उसे एक दिन में 3 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने इसे चुनाव के नतीजों का असर बताया।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे देश के इतिहास में बड़ा पीछे जाना बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से अमेरिका को बड़ा झटका लगा है, लेकिन उनकी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगी। ट्रंप ने शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के लिए भी चुनाव नतीजों को जिम्मेदार ठहराया। चुनाव के बाद शेयर बाजार को एक ही दिन में 3 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका इतिहास में एक बड़ा कदम पीछे चला गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके कार्यकाल में शेयर बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उसे एक दिन में 3 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने इसे चुनाव के नतीजों का असर बताया। साथ ही कहा कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगा। दरअसल, 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों पर कब्जा कर लिया। इससे रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर नियंत्रण खत्म हो गया।

ट्रंप के लिए कितना बड़ा झटका

राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया था। उन्होंने मतदाताओं से इसे अपने राष्ट्रपति कार्यकाल पर जनमत संग्रह की तरह देखने की अपील भी की थी। ऐसे में पार्टी की हार को ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ट्रंप ने शुरुआत में हार की जिम्मेदारी से खुद को अलग रखने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि वह खुद चुनाव मैदान में नहीं थे। अगर उनका नाम मतपत्र पर होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी बहुमत से जीतती। हालांकि, प्रचार के दौरान वह समर्थकों से कह चुके थे कि वे ऐसे वोट करें, जैसे ट्रंप खुद चुनाव लड़ रहे हों।

डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि रिपब्लिकन पार्टी की हार से उनके कार्यकाल में किए गए काम प्रभावित हो सकते हैं। चुनाव से पहले उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे अहम मध्यावधि चुनावों में से एक बताया था और बड़ी जीत का दावा किया था। नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों लोग उनकी रैलियों में पहुंचे थे और कई लोगों को अंदर आने का मौका भी नहीं मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN