Home rss world hindi अमेरिका में जीते ‘अब्दुल’ ने पाकिस्तान को दिया झटका, PAK की मदद...

अमेरिका में जीते ‘अब्दुल’ ने पाकिस्तान को दिया झटका, PAK की मदद में कटौती करने की मांग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में पहले मुस्लिम व्यक्ति के तौर पर सीनेट जीतने वाले अब्दुल अल सैयद ने पाकिस्तान को झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी मदद को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी ऐसे देश को मदद नहीं देना चाहिए, जो अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करता है।

अमेरिका में जीते ‘अब्दुल’ ने पाकिस्तान को दिया झटका, PAK की मदद में कटौती करने की मांग

अमेरिका में सीनेट का चुनाव जीतने वाले पहले मुस्लिम व्यक्ति अब्दुल अल-सैयद ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। चुनाव जीतने के बाद उत्साहित डेमोक्रेटिक नेता अब्दुल ने अपील की कि ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान समेत ऐसे देशों की वित्तीय मदद करना बंद कर देना चाहिए, जो अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं। अब्दुल ने इस लिस्ट में इजरायल, पाकिस्तान, मिस्त्र और जॉर्डन जैसे देशों का जिक्र किया। अब्दुल का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पहली बार सीनेट के लिए जीते एक मुस्लिम की पाकिस्तान में काफी तारीफ की जा रही है।

अमेरिकी न्यूज एजेंसी एबीसी को दिए इंटरव्यू में अब्दुल ने कहा कि अमेरिका को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसे देशों की वित्तीय मदद न करे। गौरतलब है कि अब्दुल लगातार अमेरिका द्वारा इजरायल को जी जाने वाली मदद का विरोध करते रहे हैं। ऐसे में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे को केवल इजरायल तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि और देशों की तरफ भी देखना चाहिए। ऐसे देश जो खुले आम अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं। इसके बाद भी वह अमेरिका से वित्तीय मदद लेते रहते हैं।

अब्दुल ने जोर देकर कहा, “हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि हम खुद को अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति जवाबदेह रखें? और यह सिर्फ इजराइल की बात नहीं है। मैं मिस्र के मामले में भी यही रुख अपनाता हूँ, जहाँ से मेरा परिवार आकर अमेरिका में बसा था। पाकिस्तान और जॉर्डन के मामले में भी मेरा यही नजरिया है। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून को लागू करने के मामले में हमें सबसे आगे रहना चाहिए।”

बता दें, हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने इस साल के अंत तक इजराइल को दी जाने वाली लगभग 4 अरब डॉलर की सालाना सैन्य सहायता को खत्म करने की योजना की घोषणा की है। इजराइल को दी जाने वाली सहायता पर ट्रम्प के प्रस्ताव का अल-सैयद ने समर्थन किया। चुनाव जीतने के बाद, अल-सैयद ने इजराइल को दी जाने वाली सैन्य सहायता कम करने के ट्रम्प के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि वे राष्ट्रपति के इस नजरिए से सहमत हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस नीति को लेकर राष्ट्रपति वास्तव में सही हैं।” बता दें, अमेरिका फिलहाल एक समझौते के तहत इजराइल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायZता देता है, जो 2028 तक लागू रहेगा।

इजरायल को हथियार बेचना भी बंद करे अमेरिका- अब्दुल

इजरायल के सबसे बड़े हथियार निर्यातक के रूप में अमेरिका बना हुआ है। सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम व्यक्ति बने अब्दुल ने मांग की कि इजरायल को अमेरिकी हथियार नहीं बेचे जाने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि वाशिंगटन द्वारा सप्लाई किए गए कुछ हथियारों का इस्तेमाल ऐसी कार्रवाइयों में किया जा रहा है, जिन्हें उन्होंने ‘नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ (अपार्थाइड) करार दिया है। उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि हम इजराइल को ऐसे हथियार बेचना बंद करें, जिनका इस्तेमाल नरसंहार और रंगभेद जैसी सबसे भयानक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जाता है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN