Source :- LIVE HINDUSTAN
आज पस्त शेयर मार्केट में भी एक स्टॉक ऐसा है, जहां खरीदने की लूट मची है। शेयर उछलते-उछलते उड़ान भरने लगा है। जबकि, दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह गिरे हुए हैं। सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट है। ऐसी स्थिति में भी ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड के शेयर उड़ान भर रहे हैं। आज यानी बुधवार, 9 सितंबर को यह स्टॉक करीब 17 प्रतिशत चढ़कर 558.20 रुपये पर पहुंच गया।
इसकी वजह अमेरिकी बाजार में ग्राफटेक इंटरनेशनल के शेयरों में रातों-रात 15 प्रतिशत की तेजी थी। ग्राफटेक इंटरनेशनल के शेयर तब उछले, जब कंपनी ने ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड की कीमतों में कम से कम 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। कंपनी का कहना था कि इलेक्ट्रोड की कीमतों को टिकाऊ स्तर पर लाना जरूरी है। यह कदम उसके हालिया 51,000 टन क्षमता घटाने के फैसले के बाद आया है।
भारतीय कंपनियों पर असर
एनालिस्टों के मुताबिक, ग्राफटेक के इस ऐलान से ग्रेफाइट इंडिया और HEG की ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बिजनेस को फायदा होगा। फिलहाल, इस सेक्टर में ग्रेफाइट इंडिया ही एकमात्र लिस्टेड कंपनी है, क्योंकि HEG का इलेक्ट्रोड बिजनेस अगले महीने डिमर्जर के बाद स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाला है।
मोटे-मोटे हिसाब से, ग्राफटेक की औसत ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड कीमत 4,100 डॉलर प्रति टन थी। एनालिस्टों को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 तक यह आंकड़ा 6,250 डॉलर प्रति टन तक पहुंच सकता है। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती रहीं, तो भारतीय ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड की कीमतों में 1,500 डॉलर प्रति टन का इजाफा हो सकता है।
कैसे रहे ग्रेफाइट इंडिया के नतीजे
पिछले महीने ग्रेफाइट इंडिया ने अपनी पहली तिमाही की कमाई के आंकड़े जारी किए। नेट प्रॉफिट 28.4 प्रतिशत बढ़कर 172 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले साल ₹134 करोड़ था।
रेवेन्यू की बात करें तो 26.6 प्रतिशत बढ़कर ₹842 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹665 करोड़ था। EBITDA ₹43 करोड़ से उछलकर ₹144 करोड़ और · ऑपरेटिंग मार्जिन 6.4 प्रतिशत से बढ़कर 17.1 प्रतिशत पर पहुंच गया।
शेयर प्राइस हिस्ट्री
बुधवार को साढ़े 11 बजे के करीब ग्रेफाइट इंडिया के शेयर 16.72 प्रतिशत चढ़कर ₹857.05 पर ट्रेड कर रहे थे। आज सुबह ग्रेफाइट का शेयर 812.90 रुपये पर खुला। पिछला बंद इसका 734.25 रुपये था। यह 870 के डे हाई को भी टच किया। इसका 52 हफ्ते का लो 505.80 और हाई 870 रुपये है। इस साल की शुरुआत से अब तक यह स्टॉक 32 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




