Home BUSINESS NEWS HINDI अमेरिका से दक्षिण कोरिया तक गिरावट की आंधी, AI और IT शेयरों...

अमेरिका से दक्षिण कोरिया तक गिरावट की आंधी, AI और IT शेयरों का बुरा हाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ग्लोबल शेयर मार्केट में मंगलवार को गिरावट की आंधी चली। अमेरिका से लेकर दक्षिण कोरिया, जापान और भारतीय शेयर बाजार इस आंधी में लुढ़क गए। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयरों की बिकवाली का दबाव दुनिया भर के बाजारों में देखने को मिला। यूएस स्टॉक फ्यूचर्स मंगलवार को 2 पर्सेंट लुढ़क गया, जो कि वॉल स्ट्रीट के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। टेक स्टॉक्स में बढ़ते बिकवाली के दबाव ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दम पर आई रैली की सस्टेनबिलिटी को लेकर नए सिरे से चिंता खड़ी कर दी है।

10% टूट गया दक्षिण कोरिया का इंडेक्स कोस्पी
दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी (KOSPI) इंडेक्स मंगलवार को 8 पर्सेंट लुढ़क गया। 8 पर्सेंट के पार जाते ही कोरिया एक्सचेंज ने 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी। हालांकि, ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने के बाद भी कोस्पी में और गिरावट आई। इंडेक्स 10 पर्सेंट लुढ़ककर 8203.84 पर बंद हुआ। एसके हायनिक्स के शेयरों में 12 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 13 पर्सेंट लुढ़क गए। कोरियाई मार्केट में इस साल अब तक 120 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। साल 2026 में एसके हायनिक्स के शेयर 340 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं, जबकि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 200 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

जापान के बाजार में भी 3% की गिरावट
जापान के टेक स्टॉक्स में भी मंगलवार को प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। जापान के टेक स्टॉक्स मंगलवार को 13 पर्सेंट तक लुढ़क गए। जापान का बेंचमार्क निक्केई 3 पर्सेंट टूट गया। सॉफ्टबैंक ग्रुप और चिप बनाने वाली कंपनी कियोक्सिया (Kioxia) के शेयरों में क्रमश: 10 पर्सेंट और 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का
भारतीय शेयर बाजार में भी मंगलवार को तेज गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 76400 के लेवल के नीचे पहुंच गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 23,000 के स्तर के नीचे जा पहुंचा है। इंफोसिस, टीसीएस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब 4.57 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये घट गया है।

600 बिलियन डॉलर घट गई मस्क की कंपनी की वैल्यू
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। लगातार तीसरे दिन स्पेसएक्स के शेयर लुढ़क गए हैं। स्पेसएक्स के शेयर सोमवार को 16 पर्सेंट टूटकर 154.60 डॉलर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों की पहले दिन की ट्रेडिंग के बाद से यह शेयरों का सबसे निचला स्तर है। स्पेसएक्स के शेयर 3 दिन में 23 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस अवधि के दौरान कंपनी की वैल्यू 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा घट गई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 2 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा ही ऊपर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN