Home Latest news ताज़ा खबर अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड, 56 घाट पर जलेंगे 30...

अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड, 56 घाट पर जलेंगे 30 लाख दीपक, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

4
0

Source :- INDIATV NEWS

उत्तर प्रदेश में के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राम नगरी में इस बार 10वें दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की बड़े स्तर पर तैयारी की गई है और इस बार नया रिकॉर्ड भी बनने जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अयोध्या में 35 हजार स्वयंसेवकों ने 56 घाट पर 30 लाख दीपक सजाए हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा दीपोत्सव होने जा रहा है। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ये आखिरी दिवाली है।

सरयू के 56 घाटों को सजाया गया

राम की नगरी अयोध्या में योगी सरकार का दसवां दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य और यादगार तरीके से मनाया जा रहा है। सरयू के 56 घाटों को 30 से 33 लाख दीपक से सजाया गया है। 35 हजार स्वयंसेवकों ने सरयू के घाटों को सजाया है। शुक्रवार को राम की पैड़ी समेत सभी घाटों पर दीपोत्सव का फाइनल रिहर्सल होगा और कल सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है।  पुलिस, PAC, CRPF, बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मुस्तैद रखा गया है। आपको बता दें कि CM योगी ने हाल ही में जनता के नाम पाती लिखी थी। सीएम योगी ने इस दौरान दीपोत्सव को लेकर बात की थी। 

किस साल कितने दीप जले?

साल कितने दीये जले?
 2021 9.41 लाख दीये
2022 15.76 लाख दीये
2023 22.23 लाख  दीये
2024 25.12 लाख दीये
2025 26.17 लाख दीये
2026 30-33 लाख दीये जलेंगे

ड्रोन के जरिए रामायण का विशेष शो

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद संभालने के बाद राम की नगरी को नई पहचान दी है। अयोध्या में दिवाली पर होने वाला दीपोत्सव हर साल चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार भी अयोध्या में ऐसा ही कुछ होने वाला है। पूरी अयोध्या नगरी को सजाया जा चुका है। राम की पैड़ी पर 2,100 ड्रोन के जरिए रामायण का विशेष शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- CM योगी ने अखिलेश को ललकारा, अयोध्या में चुनाव का चैलेंज एक्सेप्ट; बोले- ‘एक बार आजमा लेते हैं’

SOURCE : INDIATV NEWS