Home - अर्ली डील्स LIVE, Amazon Sale में इतने सस्ते मिलेंगे फोन, टीवी, फ्रिंज...

अर्ली डील्स LIVE, Amazon Sale में इतने सस्ते मिलेंगे फोन, टीवी, फ्रिंज और वॉशिंग मशीन, देखें लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Indian Festival Sale के लिए Early Deals अब लाइव हो गई हैं। सेल में स्मार्टफोन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। सेल में कितने सस्ते मिलेंगे फोन, यहां देखें सबकुछ…

Amazon पर ‘Amazon Great Indian Festival Sale’ के लिए अर्ली डील्स (शुरुआती डील्स) अब लाइव हो गई हैं, जिनमें लाखों प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतें मिल रही हैं। ग्राहक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम और किचन, रोजमर्रा की जरूरी चीजों और अन्य कई कैटेगरी में बचत का फायदा उठा सकते हैं और सबसे तेजी से डिलीवरी के साथ प्रोडक्ट्स की सबसे बड़ी रेंज पा सकते हैं। ग्राहकों को SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। प्राइम मेंबर्स को ‘Amazon Great Indian Festival’ के दौरान शॉपिंग करने पर 10 फीसदी तक का अतिरिक्त फायदा मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

Amazon Pay त्योहारों की शॉपिंग को हर कदम पर और भी फायदेमंद बनाता है। दरअसल, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले प्राइम मेंबर्स को अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 फीसदी कैशबैक मिलता है। साथ ही, 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड्स और कोई जॉइनिंग या सालाना फीस नहीं लगती। Amazon Pay Later के साथ, कस्टमर्स कई तरह की खरीदारी पर 10 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं और 1,500 रुपये या उससे ज्यादा के कार्ट वैल्यू पर बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 3 बिना ब्याज वाली EMI में पेमेंट कर सकते हैं।

रोजमर्रा के खर्चों पर भी फायदा मिलता है; फैशन, ब्यूटी, होम और किचन कैटेगरी में 300 रुपये या उससे ज्यादा के Amazon Pay Balance ऑर्डर पर फ्लैट 20 रुपये का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, पहली बार शॉपिंग करने वालों को बिल पेमेंट पर 500 रुपये तक के रिवॉर्ड्स और रिचार्ज व बिल पेमेंट पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। जो लोग त्योहारों में घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले प्राइम मेंबर्स को फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5 फीसदी कैशबैक के साथ 15 फीसदी तक की छूट मिलती है।

Amazon Now पर ग्राहक हजारों प्रोडक्ट्स पर ‘अर्ली डील्स’ का फायदा उठा सकते हैं और उन्हें कुछ ही मिनटों में अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी पा सकते हैं। Amazon Now का दायरा 10 हफ्ते से भी कम समय में चार गुना ज्यादा शहरों तक बढ़ गया है, जिससे अब भारत के 65 से ज्यादा शहरों और कस्बों में कुछ ही मिनटों में डिलीवरी मिल रही है। ग्राहकों को लगातार तेज डिलीवरी मिलती रहती है, जिसमें दस लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स उसी दिन, चालीस लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स अगले दिन और लाखों अन्य प्रोडक्ट्स अनलिमिटेड, फ्री प्राइम डिलीवरी के साथ उपलब्ध हैं।

पर्सनलाइज्ड शॉपिंग अनुभव के लिए AI-पावर्ड डिस्कवरी

Amazon, AI-पावर्ड टूल्स की मदद से शॉपिंग को आसान और ज्यादा सुविधाजनक बना रहा है। ये टूल्स तेजी से चीजें खोजने और बेहतर फैसले लेने में मदद करते हैं। Rufus के साथ, ग्राहक “40,000 रुपये से कम कीमत वाले 2 सबसे अच्छे स्मार्टफोन डील्स दिखाओ” या “दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए सबसे अच्छी अर्ली डील्स दिखाओ” जैसे नैचुरल प्रॉम्प्ट्स के जरिए पर्सनलाइज्ड सुझाव पा सकते हैं। वहीं, Lens AI ग्राहकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन बस एक फोटो खींचकर तुरंत प्रोडक्ट्स खोजने की सुविधा देता है।

सम्बंधित सुझाव

Rufus स्मार्ट प्राइस ट्रैकिंग की सुविधा भी देता है, जिसमें 30 से 90 दिनों की प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर शामिल है। जब आपकी पसंद की चीज आपके तय किए गए प्राइस टारगेट पर पहुंचती है, तो यह आपको खरीदारी पूरी करने के लिए अलर्ट भेजता है। इसके अलावा, AI रिव्यू हाइलाइट्स, क्विक लर्न और बाइंग गाइड्स जैसे फीचर्स चीजों को समझने और परखने में और आसानी लाते हैं। साथ ही, पर्सनलाइज्ड होमपेज हर ग्राहक की पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट्स खोजने में मदद करता है। अर्ली डील्स ग्राहकों को अपनी फेस्टिव शॉपिंग शुरू करने और 8 अक्टूबर, 2026 से शुरू होने वाल Amazon Great Indian Festival से पहले अलग-अलग कैटेगरीज में बचत करने का मौका देती हैं।

यहां अलग-अलग कैटेगरी में कुछ बेहतरीन ‘अर्ली डील्स’ दी गई हैं, जो अब Amazon.in पर लाइव हैं:

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज और अन्य चीजों पर 80 प्रतिशत तक की छूट

– OnePlus N6x: यह फोन बैंक ऑफर के साथ 18,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। यह फोन खासतौर से ऐसे लोगों के लिए बना है जिन्हें त्योहारों के दौरान भी दमदार परफॉर्मेंस की जरूरत होती है। इसकी जबर्दस्त 7000mAh बैटरी बिना रुके 2.5 दिन तक चलती है और इसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ का सपोर्ट भी मिलता है।

– Redmi 17 5G: यह फोन बैंक ऑफर के साथ 23,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। यह फोन उन पावर यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रुकना नहीं चाहते, Redmi 17 5G स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6.9-इंच का 120Hz डिस्प्ले है जो हर स्क्रॉल और स्ट्रीम को साफ और शानदार बनाता है। 45W टर्बो चार्जिंग वाली 7,900mAh की बैटरी का मतलब है कि इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी और आपको सेलिब्रेशन का मजा लेने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

– iQOO Z10 Lite 5G: यह फोन बैंक ऑफर के साथ 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी वाला आईकू Z10 साइट 5G लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बना है, ताकि सेलिब्रेशन के बीच में इसे बार-बार चार्ज न करना पड़े। इसमें 50 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 6.74-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिससे आप हर खास पल को कैप्चर कर सकते हैं और उन्हें फिर से जी सकते हैं।

– iQOO Neo 10: यह फोन बैंक ऑफर के साथ 41,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट और 120W फ्लैशचार्ज वाली 7,000mAh की सिलिकॉन ब्लूवॉल्ट बैटरी से चलने वाला आईकू नियो 10 जबर्दस्त गेमिंग और एक साथ कई काम करने (मल्टीटास्किंग) के लिए बनाया गया है। इसमें 1.5K 144Hz एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल का सोनी OIS कैमरा है, जो मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम अनुभव देता है।

– Lava Bold N2: यह फोन बैंक ऑफर के साथ 8,729 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। रोजाना के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाला यह देसी फोन, Lava Bold N2, 6.75-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, लंबे समय तक चलने वाली 5,000mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सेल AI डुअल रियर कैमरा और IP64 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसके बॉक्स में चार्जर और फोन केस भी मिलता है।

– OnePlus Watch 2R: यह वॉच बैंक ऑफर के साथ 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रही है। 1.43-इंच एमोलेड डिस्प्ले, Snapdragon W5 चिपसेट, 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ, डुअल फ्रीक्वेंसी GPS और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स वाली यह स्मार्टवॉच रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

– Apple 2026 MacBook Neo 13″ लैपटॉप (A18 Pro चिप के साथ): यह मैकबुक बैंक ऑफर के साथ 71,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। A18 Pro चिप, Apple Intelligence, लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 8GB यूनिफाइड मेमोरी और रोजमर्रा के काम और मनोरंजन के लिए 256GB SSD स्टोरेज वाला यह लैपटॉप जरूर खरीदना चाहिए।

– ASUS Vivobook 15: यह लैपटॉप बैंक ऑफर के साथ 59,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए Intel Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB रैम, 512GB SSD स्टोरेज और 15.6-इंच FHD डिस्प्ले वाला यह Intel-पावर्ड लैपटॉप 40 फीसदी की छूट* पर पाएं।

– Marshall Acton III वायर्ड कनेक्टिविटी स्टीरियो होम स्पीकर: यह स्पीकर सेटअप बैंक ऑफर के साथ 27,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। Marshall Acton III पर शानदार डील्स का फायदा उठाएं, जिसमें Bluetooth 5.2, RCA और 3.5mm कनेक्टिविटी की सुविधा है।

स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर भी बड़ा डिस्काउंट

– Samsung 55 inch (138cm) Mini LED 4K Vision AI 2026 Smart TV: यह टीवी बैंक ऑफर में 53,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। टीवी 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी और 30W साउंड के साथ क्रिस्प 3840×2160 रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसके स्मार्ट फीचर्स में विजन एआई कंपेनियन, वॉयस-असिस्टेंस रिमोट और 150 से अधिक फ्री चैनल्स के साथ सैमसंग टीवी प्लस शामिल है, जो इसे मनोरंजन, गेमिंग और रोजमर्रा के देखने के लिए परफेक्ट बनाता है।

– TCL 139 cm (55 Inches) SmartChoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV: यह टीवी बैंक ऑफर में 62,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। यह 4K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 512+ सटीक डिमिंग जोन, डॉल्बी विजन IQ और HDR 10 के साथ शानदार और डिटेल्ड विजुअल का प्रीमियम व्यूइंग अनुभव देता है। AiPQ प्रो प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से चलने वाले इस टीवी में डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल:X, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल और इन-बिल्ट स्ट्रीमिंग ऐप्स AirPlay 2 के साथ-साथ शानदार एंटरटेनमेंट और गेमिंग अनुभव के लिए AMD FreeSync प्रीमियम प्रो भी मिलता है।

– LG 139 cm (55) NU87 AI webOS LED TV: यह टीवी बैंक ऑफर में 45,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। घर पर शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए LG 4K UHD स्मार्ट TV खरीदें। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 4K UHD डिस्प्ले, α7 AI प्रोसेसर 4K Gen9 और ज्यादा साफ व डिटेल्ड विजुअल्स के लिए 4K सुपर अपस्केलिंग जैसे फीचर्स हैं।

– Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi: यह रेफ्रिजरेटर बैंक ऑफर में 82,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें ज्यादा स्टोरेज के साथ स्मार्ट और फ्लेक्सिबल कूलिंग मिलती है। इसमें कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड है, जिसमें नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मोड शामिल हैं। 5 या उससे ज्यादा लोगों वाले परिवारों के लिए डिजाइन किए गए इस फ्रिज में Wi-Fi कनेक्टिविटी, SmartThings, SmartThings AI एनर्जी मोड, पावर फ्रीज और पावर कूल जैसे फीचर्स हैं। साथ ही, इसमें बेहतर, शांत और लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस के लिए डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर भी दिया गया है।

– Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine: यह वॉशिंग मशीन बैंक ऑफर में 31,490 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगी। AI एक्टिव वॉटर प्लस वाली लेटेस्ट 8kg फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन, बेहतर धुलाई के साथ-साथ पानी और बिजली की बचत भी करती है। इसमें स्टीम/एंटी-बैक्टीरिया और फ्रेशेन अप प्रोग्राम के साथ-साथ एनर्जी-एफिशिएंट इकोसाइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर भी है। साथ ही, इसमें 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 12 साल की मोटर वारंटी मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN