Home मनोरंजन समाचार आखिर क्यों शादी के बाद भी नरगिस और सुनील दत्त रहते थे...

आखिर क्यों शादी के बाद भी नरगिस और सुनील दत्त रहते थे अलग, रात को चोरी-छुपे एक-दूसरे से मिलते थे बाहर और…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/nargis_and_sunil_dutt__1785727629120_1785727634827_cdf55d5f-ec51-49b7-aa0e-63cd8adad401.jpg

फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन ये बात शायद कम लोग ही जानते होंगे कि शादी के बाद वो दोनों अलग-अलग रहते थे।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी लव स्टोरी हैं, जिनकी आज भी चर्चा होती है। एक-दूसरे को पाने के लिए ये स्टार्स पूरी दुनिया से लड़ गए और बिना किसी की परवाह किए हमेशा-हमेशा के लिए एक हुए। एक ऐसी ही जोड़ी थी, नरगिस और सुनील दत्त की। ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। साल 1950 के दौरान ‘दो बीघा जमीन’ के सेट पर इन दिनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन ये बात शायद कम लोग ही जानते होंगे कि शादी के बाद वो दोनों अलग-अलग रहते थे। आइए जानते हैं ऐसा क्यों?

नरगिस-सुनील ने की चोरी छुपे शादी

स्कूपवूप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरगिस और सुनील दत्त फिल्म ‘मदर इंडिया’ में मां-बेटे का किरदार निभा रहे थे और इसी दौरान वो रिश्ते में आए। ऐसे में अगर उनके रिश्ते की खबर लोगों को पता चलती तो शायद ये फिल्म के लिए हानिकारक साबित हो सकती थी। ऐसे में फिल्म और मीडिया के कारण दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सभी से छुपाकर रखना सही समझा। उन्होंने साल 1958 में एक चोरी-छुपे शादी की, लेकिन शादी के करीब एक साल तक इस खबर को सार्वजनिक नहीं किया।

इस वजह से रहे दोनों अलग

नरगिस और सुनील दत्त शादी के बाद भी अलग-अलग घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों दुनिया की नजरों से छुपकर रात को मिलते थे। वहीं, बातें करने के लिए दोनों चिट्ठी और टेलीग्राम का सहारा लेते थे। इसके बाद साल 1959 में नरगिस और सुनील दत्त ने अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक किया और एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया। इसके बाद से ही सुनील दत्त और नरगिस एक साथ रहने लगे थे।

राज कपूर संग था अफेयर

बता दें कि सुनील दत्त से पहले नरगिस, राज कपूर को अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों की प्रेम कहानी तब और भी ज्यादा परवान चढ़ी जब उन्होंने एक-साथ कई फिल्मों में काम करना शुरू किया। उस दौरान में हर दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। राज कपूर और नरगिस एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक तरफ जहां नरगिस उनसे शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं। वहीं, राज कपूर जो कि पहले से शादीशुदा थे वो अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे। ये बात जब नरगिस को समझ आई तब उन्होंने राज कपूर से अलग होने का फैसला किया।

इस फैसले से हिल गए थे राज कपूर

सालों से आरके फिल्म्स की फिल्मों में काम करने वाली नरगिस ने जब मदर इंडिया साइन कर ली तो राज कपूर को अहसास हो गया कि अब नरगिस उनसे दूर हो गई हैं। इसके बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई और साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN