Home Latest news ताज़ा खबर आज से चलेगी दिल्ली और वाराणसी के बीच 16 AC कोच से...

आज से चलेगी दिल्ली और वाराणसी के बीच 16 AC कोच से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, CM योगी-रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

3
0

Source :- INDIATV NEWS

नई दिल्ली: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के यात्रियों को रेलवे की ओर से खास तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उद्घाटन आज (31 अक्टूबर) होगा। इससे यात्रियों को रात में आरामदायक सफर करने की सुविधा मिलेगी। एकता दिवस के मौके पर यूपी को ये एक बड़ी सौगात मिलेगी।

सीएम योगी और रेल मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, क्या हैं खासियत?

आज से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी। सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत की अब तक की सबसे एडवांस ट्रेन है, इस ट्रेन में कुल 16 एसी कोच होंगे।

ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी/घंटा है और यह आधुनिक कवच सुरक्षा प्रणाली से लैस है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो-वैक्लूम टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं हैं। यह ट्रेन वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

जबकि नई दिल्ली से ये रात 9:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

हफ्ते में कितने दिन चलेगी?

ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच यह शनिवार को नहीं चलेगी और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच यह शुक्रवार को नहीं चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच और सुविधाएं क्या हैं?

  • कोच की संख्या: इस ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित (AC) कोच होंगे।
  • बर्थ श्रेणी: इसमें AC फर्स्ट क्लास (1 कोच), AC 2-टियर (4 कोच) और AC 3-टियर (11 कोच) की सुविधा होगी, जिसमें कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे।

हाल ही में सामने आया था वंदे भारत का वीडियो 

दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का वीडियो हाल ही में सामने आया था। इस ट्रेन के अंदर जाने पर दिखाई दे रहा था कि ये एक हाई क्लास ट्रेन है, जिसमें साफ-सफाई से लेकर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन से यात्रा करने पर भारतीय यात्रियों को एक अलग ही अहसास होगा क्योंकि पारंपरिक तरीके से ट्रेनों के अंदर का माहौल और इस ट्रेन के अंदर के माहौल में जमीन-आसमान का अंतर है।

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर यूपी के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली-बनारस के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ जानें

SOURCE : INDIATV NEWS