Source :- LIVE HINDUSTAN
Netweb Technologies के शेयरों का दाम आज शुक्रवार को करीब 10 प्रतिशत उछल गया। कंपनी ने 28 जुलाई को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। जून क्वार्टर के दौरान इस टेक कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें, आज बीएसई में नेटवेब टेक्नोलॉजी का स्टॉक 4281.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4697.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
नेट प्रॉफिट में 180% की तेजी
इस कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से जून के दौरान कुल 85.32 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 180 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 819.69 करोड़ रुपये रहा था। जोकि साल दर साल के आधार पर 172 प्रतिशत बढ़ा है।
नेटवेब टेक्नोलॉजी का EBITDA जून क्वार्टर में 120.52 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के EBITDA में 169 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, कंपनी को एआई से कमाई सालाना आधार पर 484.20 प्रतिशत बढ़ा है।
क्या करें अब निवेशक?
राइट रिसर्च के फाउंडर सोनम श्रीवास्तव ने कहा कि PAT मार्जिन 10 प्रतिशत को क्रॉस कर गया है। EBITDA मार्जिन 12.50 प्रतिशत से बढ़कर 14.70 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया। उनका कहना है कि Nvidia के गठजोड़ कंपनी के लिए फायदेमंद रहेगा।
AT Research and Risk Managers के फाउंडर के अनुसार आदित्य ठुकराल का मानना है कि स्टॉक 5400 रुपये से 3500 रुपये के रेंज में रहेगा। मौजूदा समय में स्टॉक बिकवाली जोन में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में निवेशकों के लिए लम्बे समय तक स्टॉक को होल्ड करना सही नहीं रहेगा।
शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 44 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 122 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.81 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
दो साल में टेक कंपनी का शेयर 96 प्रतिशत और तीन साल में 417 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने दो बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। तीसरी बार डिविडेंड देने की तैयारी में है। अगले महीने की 7 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




