Home rss world hindi आतंकवाद हमारी ‘रेड लाइन’; पाकिस्तान की अफगानिस्तान को दो टूक चेतावनी

आतंकवाद हमारी ‘रेड लाइन’; पाकिस्तान की अफगानिस्तान को दो टूक चेतावनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव पर इस्लामाबाद ने साफ कहा है कि आतंकवाद उसके लिए रेड लाइ है और नागरिकों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि वे अफगान जमीन से होने वाले आतंकवाद को रोकने से इनकार कर रहे हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। इस्लामाबाद ने साफ कहा है कि आतंकवाद उसके लिए ‘लाल रेखा’ है और नागरिकों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान ने शनिवार को अफगानिस्तान को चेतावनी दी। उसने तालिबान नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे अफगान जमीन से शुरू होने वाले आतंकवाद को रोकने से इनकार कर रहे हैं। इस्लामाबाद ने कहा कि आतंकवाद एक ‘लाल रेखा’ है और अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

दरअसल, यह बयान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की बातों के जवाब में आया है। मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि वह बातचीत के जरिए अफगानिस्तान के साथ तनाव खत्म करने को तैयार नहीं है। इस्लामाबाद ने काबुल को यह भी चेतावनी दी कि वह सीमा पार से आने वाले आतंकी खतरों को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठा सकता है।

क्या बोला पाकिस्तान?

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि तालिबान नेतृत्व अफगानिस्तान से पैदा हो रही हिंसा से निपटने से लगातार मना कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का रुख साफ है: आतंकवाद एक लाल रेखा है और उसके नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

बयान में आगे कहा गया कि तालिबान सरकार का आतंकवाद रोकने से इनकार करना दोनों देशों के सामान्य रिश्तों में सबसे बड़ी रुकावट है। दूसरों पर दोष लगाना, खोखले वादे करना और पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल उठाना न तो समस्या का हल करेगा और न ही काबुल को उसकी जिम्मेदारियों से छुटकारा दिलाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की सुरक्षा तालिबान की ‘निष्क्रियता, टालमटोल या गलत प्राथमिकताओं’ के कारण बंधक नहीं बनेगी।

दूसरी ओर तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि इस्लामाबाद मतभेदों को शांति से सुलझाने को तैयार नहीं है। उनकी ‘गलत नीतियां’ इस मुद्दे को हल करने में बाधा बन रही हैं।

दोनों देशों के बीच तनाव क्यों?

दरअसल, यह बयान ऐसे समय आया जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के साउथ वजीरिस्तान और पाराचिनार जिलों में कथित सीमा पार फायरिंग के जवाब में अफगान तालिबान के कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।

पाकिस्तानी रेडियो के मुताबिक, अफगान तालिबान सेना ने 27 अक्टूबर को साउथ वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा इलाके में बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी थी। वहीं, अफगान रक्षा मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को कहा कि दोपहर करीब 1 बजे पाकिस्तानी सेना के जवानों ने बिना किसी वजह के अंगूर अड्डा बाजार और पक्तिका प्रांत के कमिश्नर कार्यालय पर ड्रोन से हमला किया। जिसके बाद दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने आ गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN