Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आपको बाहर जाना पड़ेगा…मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल यादव को...

आपको बाहर जाना पड़ेगा…मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल यादव को किया बाहर?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/mmr_1790835077453_1ehK_1790835092030_kihb_6a7df554-4cbf-427b-91ea-11fad9e2a242_xe2G.jpg

राजपाल यादव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल को बाहर किया गया। जानें इस वीडियो का पूरा सच।

दिवंगत मुश्ताक खान की बुधवार को शोक सभा थी। मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। अब उनकी शोक सभा में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सेलेब्स आए थे जैसे राजपाल यादव, राहुल रॉय, विंदू दारा सिंह, पूनम ढिल्लों, गजेंद्र चौहान, अर्जुन फिरोज खान, उपासना सिंह, सुनील पाल, उपासना सिंह, दिलीप सेन। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स आए थे जिनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।

क्या हो रहा है वायरल वीडियो में

लेकिन एक वीडियो जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है राजपाल यादव से जुड़ा। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजपाल यादव नजर आ रहे हैं और वह मीडिया से बात कर रहे हैं। इसी दौरान एक महिला बोलती दिख रही हैं कि आपको बाहर भेजा जाएगा। हमने आपको समझाया था….आप ऐसा क्यों कर रहे हो?

इस वीडियो को शेयर कर ऐसा लिखा जा रहा था कि राजपाल यादव की डिसरिस्पेक्ट की गई है और उन्हें मुश्ताक खान की शोक सभा से बाहर निकाला है, लेकिन क्यों?

सच क्या है इस वीडियो का

हालांकि इसके बाद एक और नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दिखता है कि एक आदमी, राजपाल यादव से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और टीम ने तब उस आदमी को वहां से जाने को कहा। इसके बाद उस आदमी ने फोन हटाया और माफी मांगी। वहीं मीडिया के भी लोग उन्हें बोलते हैं कि ये जगह है क्या फोटो लेने की?

मुश्ताक के निधन से पहले उनसे मिले थे राजपाल यादव

मुश्ताक के निधन पर राजपाल ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे और रिएक्ट भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के फैसले के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे। आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म हैवान में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान लीड रोल में थे। अब राजपाल, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। अभी इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN