Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आर माधवन का बेटा एशियन गेम्स में चूका, वेदांत की हार पर...

आर माधवन का बेटा एशियन गेम्स में चूका, वेदांत की हार पर पिता ने दिया यह रिएक्शन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/R_Madhvan_1789989979802_84Ky_1789989985196_V2Va_65fb0b3e-6ee9-42c6-acaf-7bdbb868fac7_r686.png

एशियाई खेलों में बेटे वेदांत के बाजी मारने से बाल-बाल चूकने के बाद अब आर माधवन ने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने आज सोमवार (21 सितंबर) को एशियाई खेलों में अपना डेब्यू किया। हालांकि शुरुआत के लिहाज से यह उतना शानदार नहीं रहा, क्योंकि 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले का फाइनल क्वालिफाई करने में वेदांत नाकाम रहे। वेदांत फ्रीस्टाइल रिले में 9वें नंबर पर रहे। साजन प्रकाश, दक्षन शशिकुमार, वेदांत माधवन और अनीश सुनील की 4 मेंबर्स वाली टीम ने 7:24.32 के वक्त में इसे पूरा किया। कुल 13 देशों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में सिर्फ टॉप 8 ही फाइनल में पहुंच सकीं। भारत क्योंकि 9वें नंबर पर रहा, तो इस तरह बाहर हो गया।

0.2 से फाइनल में आने से चूक गए

जहां वेदांत का रिले हीट्स में ही खत्म हो गया, वहीं श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पहुंचकर स्विमिंग में भारत के लिए अच्छा नतीजा दिया। एक्टर आर माधवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह अपडेट देते हुए लिखा- 0.2 से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और 0.5 से बेस्ट इंडियन बनने से रह गए। बता दें कि 21 साल के वेदांत माधवन ने जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। उन्होंने पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रिले कॉम्पटिशन में भारतीय चौकड़ी के साथ स्विमिंग की।

अभी खत्म नहीं हुआ वेदांत का सफर

हालांकि एशियन गेम्स में वेदांत का यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। रिले रेस के बाद अब उनकी नजर 23 सितंबर को होने वाली 200 मीटर फ्रीस्टाइल इंडिविजुअल कॉम्पटिशन और इसके साथ ही 200 मीटर बैकस्ट्रोक मुकाबले पर है। देखना होगा कि क्या वेदांत इसमें बाजी मार पाएंगे या नहीं। पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में भी भारत के लिए नतीजे कुछ खास नहीं रहे। आकाश मणि ने अपनी हीट में तो टॉप किया, लेकिन कुल मिलाकर 23.43 सेकंड के वक्त के साथ 26वें नंबर पर रहे। जबकि गीतेश शाह 23.57 सेकंड का समय लेकर 28वीं पोजिशन पर रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN