Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- आशीष कचोलिया ने सितंबर तिमाही में आर्डी इंडस्ट्रीज में नई हिस्सेदारी खरीदी है
- कंपनी के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, उनके पास कंपनी के 37.74 लाख शेयर हैं
- यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 1.2 फीसदी है
Ashish Kacholia Portfolio Stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। शेयरहोल्डिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने कुछ नई कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, तो कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और कुछ से कम कर दी है। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसमें कचोलिया ने नई हिस्सेदारी खरीदी है। यह शेयर आर्डी इंडस्ट्रीज (Ardee Industries) का है। कचोलिया ने आर्डी इंडस्ट्रीज के 37.74 लाख शेयर खरीदे हैं। बता दें कि कंपनी के शेयर की कीमत 45 रुपये है।
क्या है डिटेल
Trendlyne पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने सितंबर तिमाही में आर्डी इंडस्ट्रीज में नई हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, उनके पास कंपनी के 37.74 लाख शेयर हैं। यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 1.2 फीसदी है। इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 16.8 करोड़ रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि आर्डी इंडस्ट्रीज का नाम सितंबर तिमाही में उनके पोर्टफोलियो में पहली बार दिखाई दिया है।
क्या है कंपनी का कारोबार
आर्डी इंडस्ट्रीज लेड यानी सीसा बनाने और पुरानी बैटरियों को रिसाइकिल करने का कारोबार करती है। कंपनी पुरानी बैटरियों और मेटल स्क्रैप से शुद्ध लेड और अलग-अलग तरह के मेटल अलॉय तैयार करती है। इन उत्पादों का इस्तेमाल मुख्य रूप से गाड़ियों की बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), टेलीकॉम और दूसरी औद्योगिक जरूरतों में किया जाता है। कंपनी का कारोबार ऑटोमोबाइल, बैटरी और मेटल रिसाइक्लिंग सेक्टर से जुड़ा हुआ है।
इन कंपनियों में भी किया बदलाव
आर्डी इंडस्ट्रीज के अलावा कचोलिया ने ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस में भी नई हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं, इंडो एसएमसी और स्टोव क्राफ्ट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दूसरी तरफ, उन्होंने एक्सप्रो इंडिया, बीटा ड्रग्स, कैरिसिल और याशो इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी कम की है। इससे साफ है कि आशीष कचोलिया ने सितंबर तिमाही में अपने निवेश पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए कुछ नए शेयरों पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ पुराने निवेश में हिस्सेदारी घटाई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




