Home मनोरंजन समाचार ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ को देख आलिया भट्ट की बोलती हुई बंद, लेटेंट...

‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ को देख आलिया भट्ट की बोलती हुई बंद, लेटेंट कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस को किया रोस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/alia_trump_1782023472442_1782023475991_ff23a4e7-23b7-4cde-a400-951290206e36.png

India’s Got Latent: समय रैना के शो में डोनाल्ड ट्रंप बनकर आए एक कंटेस्टेंट ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया। आलिया भट्ट भी उनके रोस्ट को एंजॉय करती दिखीं। उस कंटेस्टेंट को देख आलिया भट्ट उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाईं। 

इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा है। 16 घंटे में इस शो को 17 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, आशीष सोलंकी गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में आए एक कंटेस्टेंट अविनाश अग्रवाल पहले एपिसोड में विनर बने। अविनाश डोनाल्ड ट्रंप बनकर आए थे और उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट को जमकर रोस्ट किया। आलिया भट्ट ने रोस्ट को स्पोर्टिंगली लिया। आलिया अपने रोस्ट पर भी हंसती और उसे एंजॉय करती नजर आईं।

कंटेस्टेंट के आगे बंद हुई आलिया भट्ट की बोलती

अविनाश अग्रवाल को देख आलिया भट्ट उनसे एक भी सवाल नहीं कर पाईं। आलिया भट्ट बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाती हैं। केवल हंसती नजर आती हैं। इस बात पर डोनाल्ड ट्रंप बनकर आया कंटेस्टेंट कहता है- समबडी गिव हर ए स्क्रिप्ट (कोई इन्हें स्क्रिप्ट दो)। इस रोस्ट पर समय रैना कंटेस्टेंट के पास जाकर पार्टी पॉपर फोड़ते हैं। बलराज घई और आशीष सोलंकी खड़े होकर ताली बजाते हैं।

आलिया ने भी एंजॉय की अपनी रोस्टिंग

थोड़ी देर बाद आलिया भट्ट कंटेस्टेंट की किसी बात पर पार्टी पॉपर फोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनसे वो नहीं फूटता है। ट्रंप बनकर आया शख्स कहता है- स्टंट डायरेक्टर को बुलाओ। कंटेस्टेंट के इस रोस्ट पर भी जमकर तालियां बजती हैं। आलिया भट्ट खुद भी कंटेस्टेंट के रोस्ट को एंजॉय करती नजर आती हैं।

आलिया ने अविनाश को दिए 10 में से 10 नंबर

आलिया भट्ट ने कंटेस्टेंट को 10 नंबर दिए। इस दौरान उन्होंने बताया भी वो क्यों कुछ नहीं बोल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अविनाश अपने कैरेक्टर में हैं, वो काफी डरी हुई हैं। आलिया ने कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है।

अल्फा की टी-शर्ट की गिफ्ट

आलिया भट्ट ने कंटेस्टेंट को अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा की टी-शर्ट भी गिफ्ट की। आलिया भट्ट जब टी-शर्ट गिफ्ट देने जा रही थीं, वो शर्माती नजर आतीं। आलिया समय से उस टी-शर्ट को अविनाश को देने के लिए कहती हैं। आलिया कहती हैं कि उन्हें शर्म आ रही है। आलिया टी-शर्ट देते हुए इतना शर्मा रही होती हैं कि वो उस कंटेस्टेंट से कहती हैं किअगर उन्हें पहनी है टी-शर्ट तो वो पहनें, नहीं पहनी हैं तो वो न पहनें, पर ये उनकी अपकमिंग फिल्म की टी-शर्ट है।

अविनाश अग्रवाल के बारे में

अविनाश अग्रवाल की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 89.6 के फॉलोअर्स हैं। उनकी बायो में लिखा है- इंडियान डोनाल्ड ट्रंप, कॉमेडियन और एमसी (माइक कंट्रोलर), फुल टाइम पति, डॉगो डैडी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN