Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/sabh_1781707716611_1781707725712_16491421-3ccb-4ea2-a7b2-97894f8b9ce3.jpgसमय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन आ रहा है और इस मौके पर सिंगर बादशाह ने उन्हें एक खास सलाह दी है जिसे देखकर आप भी हंसेंगे।
नेटफ्लिक्स ने बुधवार को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है। अनाउंसमेंट करते हुए बताया गया है कि दूसरा सीजन बड़ा और बेहतर होगा। इतना ही नहीं समय ने अपनी एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उनके हाथ में निंबू मिर्च है और अपने माथे पर उन्होंने इविन आई वाला इमोजी लगाया है। इस बीच अब बादशाह ने समय को खास सलाह दी है।
शो की नींबू मिर्ची के साथ अनाउसमेंट
दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया ने समय के शो में जो बॉडीगार्ड पीछे खड़ा होता है, उसकी फोटो शेयर की है और लिखा, ‘कमेंट्स में नींबू मिर्ची ड्रॉप करो प्लीज। हमें इसकी जरूरत है।’
फैंस और सेलेब्स ने किया फुल सपोर्ट
इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स आने लगे। वहीं कई सेलेब्स ने भी इस पर रिएक्ट किया है। टोनी कक्कड़ ने भी नींबू मिर्च पोस्ट किया है। आशीष चंचलानी ने नींबू मिर्च के साथ नजर ना लगने वाला इविल आई भी पोस्ट किया। अली गोनी, नगमा मिराजकर, हर्ष लिंबाचिया ने भी कमेंट किया है। हालांकि जिनका कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में है वो हैं बादशाह।
बादशाह की खास सलाह
बादशाह ने मस्ती करते हुए एक सलाह दी और लिखा, ‘ पहले एक अच्छा एडिटर ले लेना। उनका यह इशारा पहले सीजन को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा है।’
आलिया-शरवरी आएंगी शो में
भले ही शो के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है, लेकिन प्रीमियर डेट को लेकर अभी तक सस्पेंस है। वैसे कुछ समय पहले शो के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फोटो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ दिखे थे। दोनों अपनी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए वहां आए होंगे। आलिया और शरवरी के आने पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। कई ने आलिया और शरवरी को ट्रोल किया था।
आरजे महवश ने आना किया था कन्फर्म
वैसे खबर यह भी है कि आरजे महवश भी शो में आएंगी। उन्होंने खुद कन्फर्म किया कि वह शो में आएंगी। तो देखते हैं कि इस बार कौन-कौन गेस्ट आएंगे।
समय ने कुछ समय पहले यूट्यूब पर समय स्टिल अलाइव का वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने फैंस के साथ अपनी सारी फीलिंग्स शेयर की थी और बताया था कि कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान कैसे उन्हें आत्महत्या करने का मन होता था। ऐसे वक्त में कई लोगों ने तो उनका साथ तक छोड़ दिया था। उनके इस वीडियो को काफी ज्यादा व्यूज मिले थे और उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







