Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/imdb_top_10_08_07_1783504163899_1783504194794_9539fa68-02e8-4544-bb53-b6b504162355.pngMost Anticipated Films: आलिया भट्ट की अल्फा रिलीज होने के बाद अब दर्शकों को कौन सी फिल्मों का इंतजार हैं, इसकी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में पहले पर टॉक्सिक है।
आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों और सीरीज की लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में उन फिल्मों और सीरीज के नाम हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के इन फिल्मों और सीरीज के टाइटल्स पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और इनकी रिलीज डेट।
1. टॉक्सिक: लिस्ट में पहले नंबर पर सुपरस्टार यश की टॉक्सिक है। फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया जा चुका है। ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2. इंद्रजाल: लिस्ट में दूसरे नंबर पर मिसट्री थ्रिलर फिल्म इंद्रजाल है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को जागेश्वर धोबले ने डायरेक्ट किया है।
3. आवारापन 2: लिस्ट में तीसरे नंबर पर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों को रिलीज होगी। फिल्म को नितिन कक्कर ने डायरेक्ट किया है।
4.दस्तार: लिस्ट में चौथे नंबर पर पंजाबी ड्रामा फिल्म दस्तार है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सिंह बलवीर और अमर हुंडल ने डायरेक्ट किया है।
5. इधयम मुरली: लिस्ट में 5वें नंबर पर तमिल भाषा की फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म इधयम मुरली है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
6. धमाल 4: लिस्ट में छठे नंबर पर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।
7. भूतं भय्यम: लिस्ट में 7वें नंबर पर मराठी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूतं भय्यम है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रामचंद्र गांवकर ने डयारेक्ट किया है।
8. डीसी: लिस्ट में 8वें नंबर पर तमिल भाषा की फिल्म डीसी है। फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डीसी एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है।
9. तुला पाहता: लिस्ट में 9वें नंबर पर मराठी रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म तुला पाहता है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को मयूर प्रधान ने डायरेक्ट किया है।
10. इक्का: लिस्ट में 10वें नंबर पर अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म इक्का है। फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक क्राइम थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




