Source :- LIVE HINDUSTAN
Vi ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Spotify Premium का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। इसका फायदा चुनिंदा पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को मिलेगा।
भारतीय टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने Spotify के साथ खास पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके साथ एलिजिबल Vi पोस्टपेड यूजर्स को Spotify Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री में मिलेगा। यह ऑफर उन लोगों के लिए खास है जो रोज म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं और बिना किसी ऐड-ब्रेक के बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
नई पार्टनरशिप भारत में किसी टेलिकॉम ऑपरेटर और Spotify के बीच पहली ऑफीशियल डील मानी जा रही है। Vi का कहना है कि इस कदम का मकसद अपने पोस्टपेड ग्राहकों को मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ बेहतर डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस भी उपलब्ध कराना है। कंपनी की कोशिश इस ऑफर के साथ नए सब्सक्राइबर्स को अट्रैक्ट करने की भी रहेगी क्योंकि Jio और Airtel की तुलना में Vi अब भी अफॉर्डेबल प्लान्स ऑफर कर रहा है।
प्रीमियम के साथ मिलेंगे ये फायदे
Spotify Premium मिलने के बाद यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाओं का फायदा मिलेगा। इसमें ऐड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का विकल्प, हाई-क्वॉलिटी ऑडियो और किसी भी गाने को अपनी पसंद के हिसाब से तुरंत प्ले करने का विकल्प शामिल है। इसके अलावा यूजर्स अपने फेवरेट पॉडकास्ट भी बिना किसी रुकावट के सुन सकेंगे।
इन यूजर्स के लिए आया है ऑफर
नया ऑफर Vi के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के मुताबिक, एलिजिबल ग्राहक MyVi ऐप या कंपनी की ओर से बताए गए प्रोसेस के साथ Spotify Premium को एक्टिवेट कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से Spotify का फ्री अकाउंट है, तब भी आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, वहीं नए यूजर्स भी आसानी से इसे रिडीम कर सकते हैं।
बता दें, हाल के वर्षों में भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स के साथ OTT और डिजिटल सेवाएं ऐड करने पर लगातार जोर दे रही हैं। कहीं वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जा रहा है तो कहीं क्लाउड स्टोरेज या गेमिंग बेनिफिट्स। ऐसे में Vi ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग को मजबूत बनाने के लिए Spotify के साथ हाथ मिलाया है, जिससे उसके पोस्टपेड प्लान्स की वैल्यू और बढ़ गई है।
3 महीनों के लिए मिलेगा सब्सक्रिप्शन
ध्यान देना जरूरी है कि Spotify Premium का यह सब्सक्रिप्शन केवल पहले तीन महीने तक ही फ्री रहेगा। ट्रायल पीरियड खत्म होने के बाद यदि यूजर इसे जारी रखना चाहता है, तो Spotify की रेग्युलर मंथली फीस देनी होगी। इसलिए यूजर्स को ट्रायल खत्म होने से पहले अपनी सब्सक्रिप्शन सेटिंग्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




