Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इमरान खान से तलाक नहीं चाहती थीं एक्स-पत्नी, बोलीं- उन्होंने किया, मैं...

इमरान खान से तलाक नहीं चाहती थीं एक्स-पत्नी, बोलीं- उन्होंने किया, मैं कभी नहीं करती

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/imran_khan_avantika_24_10_1792817619655_aL4o_1792817624370_yDDU_507c1508-c330-4d0b-becd-4e395240a8b0_gZWg.png

Imran Khan Ex Wife: इमरान खान की पत्नी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि एक्टर ने तलाक की पहल की थी। उन्होंने कहा कि वो कभी इस चीज की पहल नहीं करतीं। 

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों की शादी बहुत लंबी नहीं चली और कपल ने साल 2019 में अलग होने का फैसला लिया। अब इमरान खान की एक्स वाइफ ने इस तलाक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने तलाक की पहल की थी।

किसने की थी तलाक की पहल?

सोहा अली खान के चैट शो में अवंतिका ने इमरान खान से तलाक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इमरान खान ने तलाक की पहल की थी। उन्होंने अपने तलाक को उनके सबसे करीबी रिश्ते की मौत बताया।

ये भी पढ़ें: इमरान खान केस में नया मोड़, हाईकोर्ट कहा- राज्य सरकार को भी बनाइए पार्टी, जाने अब कब होगी अगली सुनवाई

अवंतिका कभी नहीं लेती तलाक

अवंतिका ने कहा, “उन्होंने किया था। मैं ऐसा कभी नहीं करती। शायद इससे मेरा ही नुकसान होता। लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करती। ये उनका निर्णय था।”

इमरान खान से अलग होना अवंतिका के लिए कैसा था?

अवंतिका ने बताया कि अलग होने के बाद उन्हें कैसा लगा। उन्होंने कहा, “जब हम शुरू में अलग हुए, तो ये उस जीवन के खत्म होने जैसा था जिसके बारे में मैंने कल्पना की थी कि जीवन कैसा होगा और कैसे आगे बढ़ेगा। ये जीवन में सबसे करीबी रिश्ते के खत्म होने जैसा था।”

ये भी पढ़ें: ‘भारत छोड़ने’ के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर इमरान खान, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

अवंतिका ने बताया-हम कैसे खराब कर लेते हैं रिलेशनशिप

अवंतिका ने कहा कि वो छोटी उम्र में ही रिलेशनशिप में आ गई थीं और उन्हें एहसास नहीं हुआ कि खुश और संतुष्ट रहना आपके अपने हाथ में होता है, वो किसी और की जिम्मेदारी नहीं होती है। उन्होंने कहा, “आपको पता नहीं चलता, लेकिन समय के साथ आप अपनी रिलेशनशिप को खराब करते चले जाते हो क्योंकि आपको ऐसी उम्मीदें होती हैं जो हकीकत से कोसों दूर होती हैं।”

ये भी पढ़ें: उन्हें तो 24 घंटे के अंदर…महाभारत के युधिष्ठिर ने इमरान खान को बताया देशद्रोही

किसी एक घटना की वजह से नहीं टूटा अवंतिका और इमरान का रिश्ता

इस बातचीत के दौरान अवंतिका ने बताया कि दोनों ने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की। जब उनकी शादी टूटने की कगार पर थी, तब भी वो कोशिशें करते रहे। इमरान खान की एक्स पत्नी ने बताया कि तलाक की वजह कोई एक बड़ी घटना नहीं थी। वो दोनों कम उम्र से ही रिलेशनशिप में थे और उन दोनों ने ही एक दूसरे के साथ न्याय नहीं किया।

2024 में इमरान ने लेखा संग कन्फर्म की रिलेशनशिप

इमरान खान की बात करें तो अवंतिका से अलग होने के बाद साल 2020 में उन्होंने लेखा वाशिंगटन को डेट करना शुरू किया। इमरान और लेखा एक दूसरे को 15 साल से जानते हैं। साल 2024 में इमरान खान ने लेखा संग अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक में कन्फर्म किया था।

ये भी पढ़ें: भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, भड़कीं आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव, बोलीं- 40 साल भारत में…

इमरान खान को भेजा गया है भारत छोड़ने का नोटिस

इमरान खान की बात करें तो पिछले कुछ वक्त से एक्टर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, इमरान खान को मुंबई में हो रहे एक प्रोटेस्ट साइट से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि इमरान खान भारतीय नहीं हैं, और वो भारत में हो रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। उन्होंने प्रोटेस्ट में हिस्सा लेकर नियम तोड़े हैं। इसके बाद इमरान खान के खिलाफ भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया। इमरान खान को 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN