Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इस मशहूर एक्ट्रेस के बेटे हैं रामायण के विश्वामित्र, भाई ने डायरेक्ट...

इस मशहूर एक्ट्रेस के बेटे हैं रामायण के विश्वामित्र, भाई ने डायरेक्ट की है आमिर खान की फिल्म

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/07/1200x900/wewd_1794028619588_V18C_1794028622779_tTdV_b22226d9-b42f-4359-82fb-48407b73b012_O5cm.jpg

इस फिल्म में विश्वामित्र के किरदार में नजर आ रहे एक्टर को आपने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये एक्टर मशहूर जोड़ी के बेटे हैं। इनके भाई ने भी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

इस मशहूर एक्ट्रेस के बेटे हैं रामायण के विश्वामित्र, भाई ने डायरेक्ट की फिल्में

रणबीर कपूर की रामायण देशभर में छाई हुई है। देश की सबसे खास कहानी को मेकर्स ने जिस तरह से ऑडियंस के सामने पेश किया है, उसे पसंद किया जा रहा है। राम के रूप में रणबीर कपूर और यश के रावण के किरदार में पहले पार्ट में अपनी छाप छोड़ दी है। सपोर्टिंग किरदार में नजर आ रहे रवि दुबे, साई पल्लवी को के काम को सराहा जा रहा है। लेकीन क्या आपने ध्यान दिया कि इस फिल्म में एक 80 और 90 के दशक का हीरो भी है? एक ऐसा एक्टर जिसके माता-पिता ने कई शानदार फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों से छाप छोड़ी। हम बात कर रहे हैं इस फिल्म महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले एक्टर अजिंक्य देओ की।

इस शानदार एक्टर्स के बेटे हैं रामायण के विश्वामित्र

अजिंक्य देओ को आपने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में देखा होगा। ये मशहूर एक्ट्रेस सीमा देओ और रमेश देओ के बेटे हैं और डेली बेली जैसी शानदार फिल्म डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अभिनव देओ इनके बेटे हैं। अजिंक्य ने हाल में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म में रामायण में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाया है। एक्टर की शानदार परफॉरमेंस के लिए उन्हें पसंद किया जा रहा है। अजिंक्य अपने किरदार में जान डाल दी है, उनके चेहरे का तेज और आवाज के गुरुर को पसंद किया जा रहा है। रामायण और राम की जिंदगी में महर्षि विश्वामित्र का अहम रोल बताया गया है। फिल्म में वो राम और लक्ष्मण को तड़का और सुबुहू वध ले जाते हैं। इसके बाद राम को सीता स्वयंवर का हिस्सा बनाते हैं।

रामायण के विश्वामित्र एक्टर अजिंक्य ने किया है शानदार फिल्मों में काम

अजिंक्य ने हिंदी समेत मराठी फिल्मों में भी यादगार काम किया है। वो अजिंक्य ही थे जो 1999 में आई फिल्म ‘गैर’ में अजय देओगन के सौतेले भाई बने थे। एक्टर को अक्सर नेगेटिव किरदारों में ही देखा गया था। लेकिन उनके करियर की पहली हिंदी फिल्म ‘संसार’ में उन्हें रेखा के देओर के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म में इनकी असली मां सीमा देओ इनकी ऑनस्क्रीन मां भी बनी थी। फिल्म में राज बब्बर और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स ने काम किया था। अजिंक्य ने साल 2020 में आई अजय देओगन के साथ फिल्म ‘तानाहजी’ में चंद्रजी पिसल का किरदार निभायता था। हाल में उन्हें राजकुमार राव की फिल्म ‘प्राहर’ में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा गया था। एक रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी की रामयाण में अजिंक्य पहले राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले थे। बाद में उन्हें विश्वामित्र का रोल ऑफर हुआ।

ramesh deo seema deo

रामायण के वीकेंड के कलेक्शन से उम्मीदें हैं

नितेश तिवारी की रामायण की बात करें फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64।85 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ धमाका किया है। ओपनिंग डे के इस कलेक्शन ने साबित कर दिया कि फिल्म आगे अच्छी कमाई कर सकती है। 4000 करोड़ के बजट में रामायण के दो पार्ट बनाए जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म इस बजट के आधे तक भी पहुंच जाए तो मेकर्स को कुछ हद तक मुनाफा होने की संभावना है। आज वीकेंड का कलेक्शन खास होने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN