Source :- LIVE HINDUSTAN
पेनी स्टॉक एकेआई इंडिया पर निवेशक टूट पड़े हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एकेआई इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट उछलकर 7.28 रुपये पर जा पहुंचे हैं। BSE में शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के 5 लाख से ज्यादा शेयरों के बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहा है। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। एकेआई इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 10.42 रुपये है।
5 दिन में 80% उछल गए हैं एकेआई इंडिया के शेयर
लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एकेआई इंडिया के शेयरों में 5 दिन में 80 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2026 को 4.05 रुपये पर थे। एकेआई इंडिया के शेयर 4 सितंबर 2026 को 7.28 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 दिन में लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में 58 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। एकेआई इंडिया के शेयर पिछले एक महीने में 81 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 3.72 रुपये है।
5 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
एकेआई इंडिया (AKI India) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2022 में अपने निवेशकों को 3:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी यह कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। एकेआई इंडिया ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने जून 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है। एकेआई इंडिया का मार्केट कैप शुक्रवार को 75 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
168% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
एकेआई इंडिया (AKI India) के शेयरों में पिछले पांच साल में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 5 साल में 168 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2021 को 2.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 सितंबर 2026 को 7.28 रुपये पर पहुंच गए हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से एकेआई इंडिया के शेयरों में 90 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। एकेआई इंडिया का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 121.66% बढ़कर 0.51 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में लेदर इंडस्ट्री की इस कंपनी को 0.23 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




