Source :- KHABAR INDIA TV
मंगलवार को MCX पर चांदी की कीमतों में करीब 1.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, ये तेजी सोमवार को भाव में भारी-भरकम गिरावट के बाद देखी जा रही है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में 5700 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार की गिरावट ने इस साल चांदी की कीमतों को और भी ज्यादा कमजोर करने में बड़ी भूमिका निभाई।
इस साल चांदी के कीमतों में 60 प्रतिशत तक की गिरावट
जाने-माने कमोडिटी एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि इस साल चांदी की कीमतों में 59.7 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। अजय केडिया ने बताया कि इस साल जनवरी में चांदी का भाव 116.61 डॉलर प्रति औंस पर था, जो नवंबर में गिरते-गिरते 46.96 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। ये चांदी की कीमतों में 2012-15 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।
1980 के बाद से चांदी के भाव में 13 बार 35 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
अजय केडिया के मुताबिक, 1980 से लेकर अभी तक चांदी के भाव में 13 बार 35 प्रतिशत या इससे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इनमें से 8 बार तो चांदी की कीमतों में 50 प्रतिशत या इससे भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इतिहास गवाह है कि चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला रुकने के बाद इसमें कम से कम 35 प्रतिशत की तेज बढ़त भी देखने को मिली है, जबकि औसत बढ़ोतरी 114 प्रतिशत रही। गिरावट के सबसे निचले स्तर से चांदी के भाव में 1 साल के अंतराल में औसतन 48.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2 साल में ये बढ़ोतरी 79.3 प्रतिशत तक भी पहुंची है।
2022 में 17.76 डॉलर थी चांदी की कीमत
सितंबर 2022 में चांदी की कीमतें गिरकर 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी, जो जनवरी 2026 में 556.6 प्रतिशत की छप्परफाड़ तेजी के साथ 116.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी में आने वाली तेजी, इसे पुराने टॉप लेवल से भी ऊपर लेकर जाती है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है। आंकड़े बताते हैं कि चांदी में तेजी का सिलसिला शुरू होने के बाद, इसे नया लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के लिए 13 से 31 साल का लंबा समय लगा।
ये भी पढ़ें
UNDRR ने GIFT सिटी को घोषित किया देश का पहला MCR2030 रेजिलिएंस हब, जानें कैसे अहम है ये उपलब्धि
SOURCE : KHABAR INDIA TV




