Home rss business hindi इस हफ्ते खुल रहा है 10,000 रुपये से अधिक का IPO, 3...

इस हफ्ते खुल रहा है 10,000 रुपये से अधिक का IPO, 3 कंपनियों का इश्यू होगा ओपन; कितना है GMP

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IPO News: इस हफ्ते 3 कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं
  • दो हफ्ते के बाद फिर से प्राइमरी मार्केट में कुछ हलचल देखने को मिल रही है

IPO News: दो हफ्ते के अंतराल के बाद एक बार फिर से प्राइमरी मार्केट में हलचल तेज हो गई है। इस हफ्ते 10,000 करोड़ रुपये की कीमत के आईपीओ दस्तक देने की तैयारी में हैं। इसमें दो मेनबोर्ड सेगमेंट की कंपनी है। तो वहीं एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। आइए जानतें हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ आने वाले दिनों में खुलने जा रहा है।

1-Crystal Crop Protection IPO

यह आईपीओ 18 नवंबर से 20 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 455.49 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.31 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 100.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। यह शेयर मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं।

इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 259 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना होगा।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 15 रुपये के प्रीमियम पर आज स्टॉक ट्रेड कर रहा है। बता दें, कंपनी के प्रमोटर्स अंकुर अग्रवाल की तरफ से 100.70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री जाएगी।

फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों से कंपनी 270 करोड़ रुपये से कर्ज को पूरा या आंशिक तौर पर चुकाने में प्रयोग करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।

2- Mahanadi Coalfields IPO

कंपनी आईपीओ के जरिए 9500 करोड़ रुपये के आस-पास जुटाती हुई नजर आ सकती है। आईपीओ 19 से 23 नवंबर के दौरान ओपन रह सकता है। इस आईपीओ के साइज, प्राइस बैंड और तारीख को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 7.75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- Watrana Rentals IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 120.10 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 49.02 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 19 नवंबर से 23 नवंबर तक खुला रहेगा।

आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 232 रुपये से 245 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 1200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 294000 रुपये का करना होगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 22 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN