Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ईशा रिखी को बादशाह ने किया चीट? एक्ट्रेस ने टूटो रिश्ते पर...

ईशा रिखी को बादशाह ने किया चीट? एक्ट्रेस ने टूटो रिश्ते पर कहा- मैंने फिजिकली…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/isb_1789551893099_NXtm_1789551902962_DG2N_5dac2972-94c1-4756-8424-db2848fb329c_gFgR.jpg

ईशा रिखी बिग बॉस शो में भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह खुद भी बादशाह और उनके साथ रिलेशनशिप पर बात करती हैं। अब ईशा ने कुछ बड़े शॉकिंग दावे किए हैं।

बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट ईशा रिखी कुछ समय पहले बादशाह के साथ अपनी शादी और फिर तलाक को लेकर काफी चर्चा में थीं। ईशा और बादशाह की शादी 5 महीने ही चली थी। अब ईशा ने हाल ही में शो में रिलेशनशिप में चीटिंग को लेकर बात की। ईशा ने कहा कि उन्हें बाद में चीजों के बारे में पता चला।

चीटिंग को लेकर क्या बोलीं ईशा रिखी

दरअसल, ईशा बिना बादशाह का नाम लिए कहती हैं, अगर कोई और आगे मुझे बोलता है कि कनिका ऐसी है तो मैं विश्वास नहीं करूंगी जब तक कि मैं खुद ना देखूं। ऐसे ही रिलेशनशिप में है। अगर कोई आकर मुझे कुछ कहता है तो मैं कहती हूं प्रूफ दिखाओ नहीं तो मुझे परेशान मत करो। लेकिन जब सब खत्म हुआ तो मुझे पता लगा कि यहां तो कट गया।

ईशा बोलीं मेरे लिए टॉक्सिक हो जाता था

कनिका, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें कभी रिलेशनशिप में फिजिकली या इमोशनली चीटिंग का सामना करना पड़ा है तो इस पर ईशा बोलती हैं, सब कुछ। वो जो बीच में लटकना होता है न, उस सिचुएशन में मेरे लिए फंसना बहुत टॉक्सिक हो जाता है। ऐसा था कि मैं बोल रही हूं कि मो मेरी बेस्ट फ्रेंड है और आपको सारी बेस्ट फ्रेंड वाली फील दे रही हूं। मैं आपको बतौर बेस्ट फ्रेंड शो ऑफ कर रही हूं, लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि मैं आपकी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं। ये सब मैं प्राइवेट सर्कल में कर रही हूं क्योंकि तेरी और भी बहुत फ्रेंड्स हैं।

कनिका फिर पूछती हैं कि क्या और भी बेस्ट फ्रेंड्स थे? इस पर ईशा ने कहा, ‘हां, लेकिन वो 1-2 दिन चिल करने वाली थी। लेकिन तुझे बेस्ट फ्रेंड बनाना ही नहीं था। तू तो बस गेम खेल रही थी मेरे साथ। मैं क्योंकि सॉफ्ट हूं और अच्छी हूं इसलिए तुझे मैं चाहिए थी अपनी लाइफ में और तुझे ऐसा किसी और से मिलता भी नहीं। तुम सिर्फ मेरे साथ, कुछ ही लोगों के सामने चिल करते और फिर मुझे पता चलता कि तुम मुझे ऐसी अलग पिक्चर दिखा रहे थे जो थी ही नहीं।’

ईशा और बादशाह शादी से पहले 4 साल थे रिलेशनशिप में

बता दें कि बादशाह और ईशा का रिलेशनशिप काफी प्राइवेट था और मार्च 2026 में जब दोनों की शादी की फोटो वायरल हुई थी तो सभी को बड़ा झटका लगा था। ईशा की मां पूनम ने शादी की फोटोज शेयर की थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों शादी से पहले 4 साल तक रिलेशनशिप में थे।

सितंबर में दोनों ने की अलग होने की घोषणा

हालांकि फिर सितंबर में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। बादशाह ने एक स्टेटमेंट शेयर किया था कि मैंने और ईशा रिखी ने मिलकर अलग होने का फैसला किया और हम अब अपने-अपने रास्ते आगे बढ़ेंगे। हम चाहते हैं कि ऐसे समय में सभी हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें।

बता दें कि शो में जाने से पहले जब ईशा से पूछा गया था कि क्या वह आगे प्यार के लिए तैयार हैं और बिग बॉस में प्यार को एक मौका देंगी तो इस पर ईशा ने कहा था नहीं बिल्कुल नहीं। वो दरवाजा ही बंद कर दिया है और उसमें कई ताले लगा दिए हैं। मैं प्यार की रिस्पेक्ट करती हूं, लेकिन फिलहाल मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN