Source :- KHABAR INDIATV
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते में अटकलें इन दिनों जोरों पर हैं। ये अटकलें तब शुरू हुईं, जब ईशा सिंह ने कथित तौर पर अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में अविनाश और ईशा साथ नजर आए थे और इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं। ‘बिग बॉस’ में रहते हुए दोनों की दोस्ती हुई थी और शो खत्म होने के बाद भी अक्सर दोनों साथ दिखाई देते थे। और अब जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर ईशा सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने ब्रेकअप की खबरों को और हवा दे दी है।
ईशा सिंह ने दी चेतावनी
ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देखने के बाद लोग इनके ब्रेकअप को कन्फर्म मान रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में भरोसा टूटने की बात कही है और साथ ही ये भी कहा कि अगर उन्हें जरूरत से ज्यादा पुश किया जाएगा तो वह सबूत सामने लाने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने इस पोस्ट में अविनाश मिश्रा के उस पोस्ट को भी निशाने पर लिया है, जिसमें उन्होंने ‘रिलेशनशिप’ को ‘पब्लिक एंटरटेनमेंट’ न बनाने की अपील की थी। ईशा सिंह ने अब अविनाश मिश्रा के इस बयान पर पलटवार किया है।
ईशा सिंह ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में लिखा है- ‘मेरा चुप रहने और शांति बनाए रखने का फैसला, इस गलतफहमी में नहीं लिया जाना चाहिए कि मैं जरूरत पड़ने पर बोल नहीं सकती। जो इंसान ये उपदेश देता रहता था कि रिलेशनशिप पर्सनल होते हैं और उन्हें लोगों के एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं बनाना चाहिए, अब क्या हुआ उस उपदेश का? आप खुद ही अपनी बातों का मजाक बना रहे हैं और अब उसे लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए परोस रहे हैं।’
ईशा सिंह का पोस्ट
मुझे मजबूर न किया जाए
अपने पोस्ट में ईशा सिंह ने आगे लिखा है, ‘आप एक तरफ तो प्राइवेसी की बात करते हैं और दूसरी तरफ ठीक उसका उल्टा करते हैं। आप ऐसा नहीं कर सकते। प्लीज मुझे उस स्थिति तक न धकेलें जहां मुझे किसी भी अंजाम की परवाह किए बिना, नामों के साथ हर एक सबूत सबके सामने लाना पड़े। मैं पहले ही किसी पर भरोसा करने की गलती कर चुकी हूं, जिसने बाद में मुझे धोखा दिया। और क्योंकि कुछ लोगों के लिए आगे बढ़ जाना बहुत आसान लगता है, तो चलिए, मैं भी ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं।’
अविनाश मिश्रा ने शेयर किया था पोस्ट
हाल ही में अविनाश मिश्रा ने भी ब्रेकअप और चीटिंग के आरोपों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, इस बात को यहीं खत्म करें और आगे बढ़ें। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि वे सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें। रिलेशनशिप बेहद पर्सनल होते हैं, ये सार्वजनिक मनोरंजन का विषय नहीं हैं। हर चीज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नहीं होती। आइए लोगों को शांति से जीने दें।’
SOURCE : KHABAR INDIATV




