Home LIFESTYLE NEWS HINDI उंगलियां चटकाने की आदत पड़ सकती है भारी! डॉक्टर से जानें हड्डियों...

उंगलियां चटकाने की आदत पड़ सकती है भारी! डॉक्टर से जानें हड्डियों पर क्या होता है असर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

उंगलियां हम सभी ने कभी न कभी जरूर चटकाई होंगी और इसकी वजह से पेरेंट्स से डांट भी खाई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने से हड्डियों पर क्या असर होता है?

बचपन में कभी न कभी उंगली चटकाने पर मम्मी-पापा ने हम सभी को टोका जरूर होगा, लेकिन उंगली चटकाने वाली आवाज इतनी पसंद थी कि मजा आता था। उंगलियां चटकाने का कुछ लोगों को शौक होता है और फिर आदत बन जाती है, लेकिन क्या ये आपकी सेहत के लिए सही है? ऐसा कहा जा रहा है कि उंगलियां चटकाने से गठिया की बीमारी होने का खतरा रहता है, साथ ही हड्डियों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। आज हम आपको उंगलियां चटकाने के दौरान आवाज क्यों आती है और इससे क्या नुकसान होंगे बताने जा रहे हैं।

उंगलियां क्यों चटकती है?

उंगलियां चटकने की आवाज सिनोवियल फ्लूइड में मौजूद छोटे-छोटे बुलबुलों के कारण आती है। जब भी हम उंगलियों को मोड़ते या फैलाते हैं, तब हमारे जोड़ों के बीच निगेटिव प्रेशर बनता है। ऐसे में फ्लूइड में मौजूद गैस बुलबुले फट जाते हैं और इसी से कट की आवाज आती है। कई बार जब हड्डियों से कट की आवाज आती है, उसका कारण भी यही होता है।

क्या गठिया का होता है खतरा

उंगलियां चटकाने को लेकर बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे गठिया हो सकती है, तो इसका जवाब है ना। उंगलियां चटकाने और गठिया के बीच कोई संबंध नहीं है। डॉक्टर डोनाल्ड उंगर को भी बचपन में बोला जाता था कि उंगली चटकाने से गठिया हो सकती है। उन्होंने सभी को बात को गलत साबित करने के लिए 50 सालों तक दिन में करीब 2 बार सिर्फ एक हाथ की उंगलियां चटकाईं और दूसरे हाथ को छुआ तक नहीं। इसके बाद उन्होंने अपना एक्स-रे करवाया और पाया कि उन्हें किसी भी हाथ में अर्थराइटिस की समस्या नहीं है।

हड्डियों पर पड़ता है बुरा असर

उंगलियां चटकाने से भले ही गठिया की बीमारी न होती हो लेकिन हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। मिशिगन में रिसर्च कर रहे डॉक्टर का कहना है कि ऐसे में लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। यह आर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार है जो कार्टिलेज के घिसने से होता है। कार्टिलेज वह प्रोटेक्टिव टिश्यू होता है, जो जोड़ों पर हड्डियों को पैड जैसा सहारा देता है। कुछ और भी नुकसान हैं-

-चटकाने की आदत से उंगलियां कमजोर हो सकती है।

-रोजाना चटकाते हैं तो उंगलियों की ग्रिप में कमी आ सकती है।

-लिगामेंट ब्रेक होने का खतरा भी बना रहता है।

वैसे तो उंगली चटकाने से कोई खास नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर आपको इसकी आदत लग चुकी है, तो छुड़ाने की कोशिश करें। उंगलियां चटकाने से हड्डियों पर थोड़ा असर पड़ता है और खासतौर पर बच्चों की हड्डियां कमजोर होती है, जिन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN