Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/gji_1792085051500_NuYD_1792085064385_JGtd_698fdb50-cade-460b-9d6d-66c5eb5b8297_U09z.jpgइमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से नोटिस मिला है कि वह 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ दें। इस मामले पर अब महाभारत फेम एक्टर गजेंद्र चौहान का रिएक्शन आया है।
इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है क्योंकि वह मुंबई में सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। अब इस पर महाभारत शो में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान का रिएक्शन आ गया है। गजेंद्र ने कहा कि अच्छा है कि देशद्रोही को देश के बाहर किया जा रहा है।
देशद्रोही को देश से बाहर करो
इमरान को भारत छोड़ने के नोटिस मिलने पर गजेंद्र ने कहा, ‘मैं यह कहूंगा कि ये अच्छी बात है। मैं काफी खुश हूं कि देश में जो देशद्रोही हैं उन्हें देश छोड़ने को बोला जा रहा है।’
भारत में नाम कमाया और सिटिजन…
इमरान के करियर पर गजेंद्र ने कहा, ‘आमिर खान के भांजे ने कई फिल्मों में काम किया, नाम बनाया और फेम भी पाया यहां। इन सबके बावजूद वह भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया के तौर पर रह रहे हैं। ओरिजनली वह यूएस सिटिजन हैं।’
गजेंद्र बोले उन्हें डिपोर्ट कर देना चाहिए
गजेंद्र ने फिर दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में इमरान के पार्टिसिपेशन की जांच के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को पता चला कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इमरान को 28 अक्टूबर तक का टाइम देने की बजाय 24 घंटे में डिपोर्ट कर देना चाहिए।
रजा मुराद का रिएक्शन
रजा मुराद ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘चाहे इमरान खान हो या कोई भी। किसी भी विदेशी नेशनल को कोई हक नहीं हमारे देश के मामले में दखलअंदाजी करने का। रजा ने कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला कि इमरान यूएस नेशनल हैं जबकि वह भारत में काम करते हैं।’
पुलिस के एक्शन पर रजा मुराद ने कहा, मुंबई पुलिस लीगल फ्रेमवर्क में काफी स्ट्रिक्टली काम कर रही है। उन्हें पूरे 15 दिन दिए गए हैं। रजा ने कहा कि अगर इमरान को लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वह कोर्ट की तरफ जा सकते हैं।
रजा ने कहा कि इमरान के पास 2 ऑप्शन हैं या तो 28 अक्टूबर को भारत छोड़ें या कोर्ट के पास जाएं। देखते हैं कि वह कैसे रिएक्ट करते हैं।
अशोक पंडित क्या बोले
वहीं अशोक पंडित ने इस पर कहा कि वह अथॉरिटीज का स्वागत करते हैं इस फैसले को लेकर। अशोक ने आगे कहा, ये तो बहुत क्लीयर है कि इमरान अपने राइट्स के बारे में जानते हैं क्योंकि जो इंसान सड़क पर आया है राइट्स के लिए लड़ने पर उसे ये तो पता ही होगा कि उसके राइट्स क्या हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




