Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्ट्रेस ने चलाया ‘बायकॉट रणबीर कपूर’ ट्रेंड, बोलीं- ‘रामायण’ में भगवान राम...

एक्ट्रेस ने चलाया ‘बायकॉट रणबीर कपूर’ ट्रेंड, बोलीं- ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/niklr_1785921104241_1785921112345_741a050c-844e-4c26-9a12-51e782f1047a.jpg

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर के राम का किरदार निभाने पर अब एक्ट्रेस निकिता रावल ने गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि ये इंसल्ट है भगवान राम की।

रणबीर कपूर को फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग रणबीर की कास्टिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर पर सवाल खड़े किए हैं और उनके पुराने बीफ खाने वाले कमेंट पर माफी मांगने की मांग की है।

निकिता बोलीं यह कोई आम किरदार नहीं

निकिता के मुताबिक भगवान राम करोड़ों लोगों के लिए आस्था और मूल्यों के प्रतीक हैं। यह एक ऐसा रोल है जो सिनेमा के बाकी किरदारों से काफी अलग है। वह बॉलीवुड मसकैट से बात करते हुए बोलीं, राम का किरदार निभाना एक्टिंग नहीं है। यह कोई आम फिल्म का रोल नहीं है। यह लाखाो लोगों के आस्था से कनेक्टेड है। लोग भगवान राम को प्योरिटी, आस्था और भक्ति से देखते हैं।

रणबीर से निकिता ने की माफी की मांग

जब उनसे रणबीर के पुराने बीफ कमेंट को लेकर पूछा गया तो निकिता ने कहा, ‘अगर उस कमेंट ने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मुझे लगता है कि पब्लिकली माफी मांगना इसमें गलत है। यह अच्छा है कि आप आगे आकर माफी मांगे।’

निकिता बोलीं लाखों की आस्था की इंसल्ट

निकिता ने आगे कहा, ‘भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बना ही नहीं है। एक इंसान जो बीफ खाता है और इतना खराब करैक्टर हो- कैसे वह भगवान राम की वैल्यू समझेंगे? मेकर्स सिर्फ बिजनेस कर रहे हैं, वे सिर्फ पैसे के बारे में सोच रहे हैं। यह लाखों लाखों की आस्था और भगवान राम की इंसल्ट है। कहां गए सनातनी? कोई क्यों नहीं इस पर सवाल खड़ा कर रहा।’

निकिता का यह भी कहना है कि रणबीर को माफी मांगनी चाहिए और अगर नहीं मांगते हैं तो उन्हें बॉयकॉट करना चाहिए। वह बोलीं, जिन्होंने कभी बीफ खाया, वो अब भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। बॉयकॉट करो रणबीर को। जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे मैं बॉयकॉट रणबीर कपूर ट्रेंड चलाती रहूंगी। अगर उन्हें लगता है उन्होंने गलती की है तो वह माफी मांगे। हम वो लोग हैं जो जानते हैं कि माफ कैसे करते हैं। मेरे ओपीनियन में रणबीर का पर्सनल करेक्टर जस्टिफाई नहीं करता है भगवान राम के लिए।

रणबीर का बीफ वीडियो होता वायरल

बता दें कि कई साल पहले रणबीर ने एक शो के दौरान कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। एक्टर का यह वीडियो कई बार वायरल होता है और रामायण की अनाउंसमेंट के बाद से तो कई बार इसे वायरल कर दिया जाता है।

सनातन धर्म में विश्वास करते हैं रणबीर

हालांकि साल 2024 में रणबीर ने बताया था कि वह अब सनातन धर्म को अच्छे से फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा था, मैं सनातन धर्म में विश्वास करने लगा हूं। मैंने इसके बारे में पिछले कुछ सालों से खूब पढ़ा है। मुझे इसमें और गहराई से उतरना है।

रामायण के लिए छोड़ी शराब और नॉन वेज

वहीं साल 2023 में यह भी खबर आई थी कि नितेश तिवारी की रामायण के लिए रणबीर ने शराब और नॉनवेज खाना छोड़ दिया था।

कौन हैं निकिता रावल

निकिता के बारे में बता दें कि वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एनजीओ एक्टिविस्ट भी हैं। निकिता ने फिल्म मिस्टर हॉट मिस्टर कूल से अपने करियर की शुरुआत की थी जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। वह फिर ब्लैंक एंड व्हाइट में भी काम कर चुकी हैं जिसमें अनिल कपूर लीड रोल में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN