Home rss business hindi एक और सरकारी कंपनी का IPO दे रहा दस्तक, हिस्सेदारी बेचने की...

एक और सरकारी कंपनी का IPO दे रहा दस्तक, हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में गवर्नमेंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IIFCL IPO: इस वित्त वर्ष के अंत तक इस कंपनी का आईपीओ आ सकता है
  • सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रही है
  • आने वाले कुछ दिनों में IIFCL सेबी के पास आवेदन कर देगा

IIFCL IPO: सरकार आईआईएफसीएल के आईपीओ के तहत अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। साथ ही कंपनी नए शेयर जारी कर सकती है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) चालू वित्त वर्ष के अंत तक आने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यानी अगले साल यह आईपीओ दस्तक दे सकता है।

कैबिनेट से मिल गई है आईपीओ लाने की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल की शुरुआत में इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के आईपीओ और शेयर बाजार में लिस्टिंग को मंजूरी दी थी। कंपनी इस संबंध में बाजार नियामक सेबी के पास मंजूरी के लिए मसौदा दस्तावेज जमा करने की तैयारी कर रही है।

सरकार की तरफ से शेयरों की जाएगी बिक्री

अधिकारी ने कहा कि सरकार बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाएगी, जबकि आईआईएफसीएल आईपीओ में नए शेयर जारी कर पूंजी जुटाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी।

2006 में बनी थी कंपनी

पूर्ण रूप से पब्लिक सेक्टर की कंपनी आईआईएफसीएल का गठन 2006 में हुआ था। यह व्यावहारिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घकालिक वित्त उपलब्ध कराती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास यह जमा स्वीकार नहीं करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में पंजीकृत है।

आईआईएफसीएल ने 31 मार्च, 2026 तक करीब 890 परियोजनाओं के लिए कुल 3.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी थी। इन योजनाओं के तहत कुल वितरित राशि 1.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही। आईआईएफसीएल में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त राशि विनिवेश के जरिए जुटाई जाने वाली सरकारी आय में जुड़ेगी। चालू वित्त वर्ष में अब तक विनिवेश से 55,757 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

महानदी कोलफिल्ड आईपीओ को बहुत अच्छा नहीं मिला रिस्पॉन्स

कल सोमवार को एक और सरकारी कंपनी का आईपीओ बंद हुआ था। यह महानदी कोल्डफिल्ड का आईपीओ था। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान इस आईपीओ को कुल 1.52 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला है। पहले दो दिन में आईपीओ आधा ही भर पाया था। यह आईपीओ 19 नवंबर को खुला गया था। बता दें, यह कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। इसके बाद कई कोयले की खद्दानें हैं।

2026 का साल जियो के आईपीओ के लिए याद किया जाएगा। इस साल टेलीकॉम कंपनी ने अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाया था। अच्छी बात यह थी कि महज 100 मिनट में ही आईपीओ पूरी तरह से भर गया। इसके अलावा कई दिग्गज निवेशकों ने एंकर इनवेस्टमेंट के दिन इसमें हिस्सा लिया। बता दें, जियो की लिस्टिंग भी शानदार हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN