Home rss world hindi एक नहीं, 2 नहीं… Nvidia CEO के तीन-तीन अफेयर, अब तीसरी महिला...

एक नहीं, 2 नहीं… Nvidia CEO के तीन-तीन अफेयर, अब तीसरी महिला संग रिश्ते का खुलासा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेनसन हुआंग ने इससे पहले गुरुवार को तत्काल प्रभाव से कंपनी के अध्यक्ष और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। चीनी महिला संग अफेयर की खबर सामने आने के बाद उन्होंने कंपनी और अपनी पत्नी से माफी मांगी थी।

दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनी में से एक Nvidia इस समय बड़ी मुसीबत में फंस गई है। वजह है कंपनी के सीईओ के एक के बाद एक अफेयर के खुलासे। गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने वाले Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग अब नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में अब उनके तीसरे अफेयर का खुलासा हुआ है।

बता दें कि इससे पहले हुआंग ने खुद एक चीनी महिला संग रिश्ते की बात कबूली थी। इसके बाद जांच बढ़ी तो बताया गया कि हुआंग का कंपनी की एक अन्य महिला कर्मचारी संग भी रिश्ता था। अब एक और महिला संग संबंधों का खुलासा हुआ है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह महिला भी कंपनी की कर्मचारी ही है। हालांकि उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है।

पद से दिया इस्तीफा

इस बीच जेन्सन हुआंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। क्रेस इससे पहले कार्यकारी उपाध्यक्ष और चीफ फाइनेंस ऑफिसर की भूमिका संभाल रही थीं। अब कंपनी पर आई मुसीबत के बीच उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इधर कंपनी के शेयर धड़ाम होकर गिर गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, एनवीडिया के शेयरों में गुरुवार को 10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।

खुद कबूली थी बेवफाई

गौरतलब है कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले महीने सबसे पहले एक रिपोर्ट में बताया था कि जेन्सन का ऐलिस हुआंग नाम की महिला के साथ करीबी संबंध था। ऐलिस को चीनी जासूस भी बताया गया। इसके बाद हुआंग ने बीते सोमवार को खुद एक बयान जारी कर ऐलिस संग अफेयर की बात कबूली। जेन्सन ने अपने बयान में पत्नी और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके इस व्यवहार का कोई बहाना नहीं है और वह अपने परिवार का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद हुआंग पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था।

ट्रंप ने दिया भरोसा

इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि हुआंग और कथित तौर पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली महिला के बीच कथित संबंधों की जांच एफबीआई कर रही है। ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सोमवार को टेलीफोन पर हुआंग से बात भी की थी। ट्रंप ने कहा, “मैंने उनसे यह सवाल पूछा, ‘क्या आपको कोई अंदाजा था कि वह एक जासूस है?’ उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि वह एक जासूस है’ और मुझे उनकी बात पर विश्वास है।” ट्रंप ने बाद में वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआंग को एक “सम्मानित व्यक्ति” बताया और विश्वास जताया कि वह इन जांचों से बेदाग बाहर आएंगे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि कोई समस्या नहीं होगी। मेरा मानना है कि वह बहुत कष्ट सह रहे हैं।” ट्रंप इससे पहले भी हुआंग की तारीफ कर चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN