Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/Raveena_Tondon_1793203355987_XBZO_1793203398135_3yIS_0ce02c6c-11e2-4733-8ac1-df8daf3166be_7Mid.jpgआज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रे हें, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से थिएटर पर कब्जा जमा लिया था। यही नहीं, इस एक्ट्रेस ने एक साल में 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के हिट होने की सबसे बड़ी पहले पहचान उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमना। वहीं, कब किसा सिक्का चल जाए, ये किसी को नहीं पता। कई बार स्टार्स सालों तक काम करते हैं और उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाती। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रे हें, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से थिएटर पर कब्जा जमा लिया था। यही नहीं, इस एक्ट्रेस ने एक साल में 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं कौन है वो?
पहली ही फिल्म के लिए जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में उसने स्टूडियो में पोछा लगाने से लेकर फर्श से उल्टियां तक साफ की थी। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की। रवीना ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रवीना ने 1991 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो सुपरहिट रही थी। पहली फिल्म के लिए के उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।
रवीना के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
बता दें कि इसके अलावा रवीना के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज जो, जिसे आज तक न श्रीदेवी तोड़ पाईं न माधुरी दीक्षित। जी हां, रवीना बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक साल में 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जी हां, साल 1994 में रवीना की ‘मोहरा’, ‘लाडला’, ‘दिलवाले’, ‘आतिश’, और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्में आईं और उन्होंने एक ही साल में 8 सुपरहिट फिल्में दीं। रवीना का ये रिकॉर्ड माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस भी नहीं तोड़ पाईं।
शाहरुख और अजय संग फिल्मों के ऑफर को ठुकराया
2023 में ANI के पॉडकास्ट पर बात करते रवीना ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने बताया था कि यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ के लिए वह पहली पसंद थीं, जिसमें बाद में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने काम किया। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया क्योंकि वह कुछ सीन्स को लेकर सहज नहीं थीं। यही नहीं, ‘प्रेम कैदी’, जिससे करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ये भी उन्हें ऑफर हुई थी। साथ ही रवीना ने अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ को भी करने से मना कर दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




