Home rss business hindi एडवांस सैलरी के साथ बढ़ा हुआ DA भी मिलेगा? केंद्रीय कर्मचारियों को...

एडवांस सैलरी के साथ बढ़ा हुआ DA भी मिलेगा? केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सितंबर महीने की सैलरी को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल, बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार 25 सितंबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी का भुगतान कर देगी। कहने का मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए 30 सितंबर तक का इंतजार नहीं करना होगा। कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में शुक्रवार को ही सैलरी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अब सवाल है कि क्या केंद्रीय कर्मचारियों की जुलाई-दिसंबर छमाही के डीए का भी 25 सितंबर को ही भुगतान होगा? आइए जान लेते हैं।

क्या दिसंबर छमाही के डीए का भुगतान होगा?

दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 60 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता यानी डीए मिल रहा है। जुलाई से दिसंबर छमाही के डीए में अभी बढ़ोतरी नहीं की गई है। महंगाई के आंकड़ों के आधार पर इसमें करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर सरकार इस बढ़ोतरी को मंजूरी देती है तो डीए 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है।

ऐसा अनुमान है कि अक्टूबर महीने में सरकार डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। अब तक के पैटर्न के हिसाब से देखें तो दशहरा तक यह भुगतान हो सकता है। हालांकि, जब तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक इसे अंतिम बढ़ोतरी नहीं माना जा सकता।

क्यों आ रही एडवांस सैलरी?

दरअसल, बैंक हड़ताल और वीकेंड के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28-30 सितंबर की तीन-दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया हुआ है। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच कार्यदिवस वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू करने की है। इस हड़ताल की वजह से सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए वित्त मंत्रालय के तहत लेखा महानियंत्रक ने 25 सितंबर को ही वेतन जारी करने का एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया।

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी सार्वजनिक बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे।” मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले, गत 11 सितंबर को इन्हीं मांगों को लेकर यूएफबीयू के बैनर तले सातों संगठनों ने एक दिन की हड़ताल की थी। हड़ताल काफी सफल रही थी। सार्वजनिक बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था जबकि निजी बैंकों में कम असर देखने को मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN