Home rss business hindi एलन मस्क की दौलत में आई डॉलर की ‘बाढ़’, 1 झटके में...

एलन मस्क की दौलत में आई डॉलर की ‘बाढ़’, 1 झटके में बढ़े $54.2 अरब, फिर बनेंगे खरबपति

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में बुधवार को आए बंपर उछाल की बदौलत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क एक बार फिर खरबपति बनने के चंद कदम दूर हैं। एक ही दिन में उनकी दौलत में 50 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ और अब वह ट्रिलियनेयर बनने से केवल 78 अरब डॉलर दूर हैं। मस्क ने एक ही दिन में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक उनका नेटवर्थ 922 अरब डॉलर हो गया है।

एलन मस्क को स्पेसएक्स के आईपीओ ने खरबपति बनाया था। बाद में शेयर गिरते रहे और उनका नेटवर्थ भी कम होता रहा। हालांकि, उनका रुतबा कभी कम नहीं हुआ। दुनिया के नंबर वन अरबपति की कुर्सी पर अभी तक जमे हैं। एक बार फिर स्पेसएक्स के शेयर उड़ान भरे हैं। गुरुवार 3 सितंबर को इनमें 6.42 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई और स्टॉक 149.74 डॉलर पर पहुंच गया। मस्क की कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर ने भी तेज रफ्तार पकड़ी और 5.42 प्रतिशत ऊपर 376.36 डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिकियों पर डॉलर की बारिश

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आए बंपर उछाल के चलते दुनिया के टॉप-9 अमीरों की दौलत में इजाफा हुआ। इनमें से सभी अमेरिकी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर के रईस लैरी पेज की कुल संपत्ति में 4.23 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। अब इनका नेटवर्थ 293 अरब डॉलर रह गया है।

जेफ बेजोस के नेटवर्थ में 3.53 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनका नेटवर्थ 280 अरब डॉलर हो गया है। सर्गी ब्रिन ने भी 3.88 अरब डॉलर कमाया है। उनका नेटवर्थ 273 अरब डॉलर हो गया है।

माइकल डेल का नेटवर्थ 5.63 अरब डॉलर बढ़कर 247 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। मार्क जुकरबर्ग 6.11 अरब डॉलर झटककर 217 अरब डॉलर के नेटवर्थ पर पहुंच गए हैं। लैरी एलिसन की दौलत में 9.12 अरब डॉलर का उछाल आया। अब यह भी 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं। इनका नेटवर्थ 209 अरब डॉलर है।

जेनसेन हुआंग की दौलत 3.25 अरब डॉलर बढ़ी और उनके पास अब 189 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। स्टीव बाल्मर की दौलत भी 4.26 अरब डॉलर बढ़कर 178 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

अडानी और अंबानी के नेटवर्थ का क्या है हाल

घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी के नेटवर्थ में 1.12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 108 अरब डॉलर हो गया है। गुरुवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। अभी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 19वें स्थान पर जमे हुए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत में गुरुवार को 184 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और नेटवर्थ 86.9 अरब डॉलर पर आ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN