Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘एलिमनी के लिए मना कर दिया था’, जय भानुशाली से तलाक पर...

‘एलिमनी के लिए मना कर दिया था’, जय भानुशाली से तलाक पर माही विज का छलका दर्द, कहा- जज भी हैरान रह गए थे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/jay_maahi___1792669498149_wDjj_1792669498307_gJaY_ef5cb2eb-7503-40cd-8cc4-6d8f8043350b_BDm5.jpg

 माही विज अपनी पर्सनल लाइफ, सिंगल मदरहुड और एक्स-हसबैंड जय भानुशाली संग तलाक को याद कर बुरी तरह इमोशनल हुईं। साथ ही जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के अपने फैसले पर खुलकर बात की।

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो अपने कंटेंट की वजह से हमेशा खबरों में रहता है। इस शो को शुरू हुए अब काफी वक्त बीत चुका है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। हाल ही में वीकेंड का वार में शो से अमन गांधी बाहर हुए हैं। वहीं, बीते एपिसोड में घर का पूरा माहौल ही बदला नजर आ रहा है। शो पर अब रिश्ते बदले दिख रहे हैं। वहीं, कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब माही विज अपनी पर्सनल लाइफ, सिंगल मदरहुड और एक्स-हसबैंड जय भानुशाली संग तलाक को याद कर बुरी तरह इमोशनल हुईं। साथ ही जय भानुशाली से एलिमनी (गुजारा भत्ता) न लेने के अपने फैसले पर खुलकर बात की।

एलिमनी न लेने पर बोलीं- माही विज

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के बीते एपिसोड में माही विज कंटेस्टेंट आसिफ खान और यंग डीएसए (YUNG DSA) से बातचीत के साथ बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आईं। उन्होंने उन पलों को याद किया जब उनके और जय भानुशाली के तलाक की कानूनी कार्रवाई चल रही थी। उन पलों को याद करते हुए माही रोने लगीं और कहा, ‘मैंने एलिमनी का एक रुपये नहीं लिया। मैं कोर्ट में खड़ी थी और जज ने मुझसे करीब 4 बार बोला कि एलिमनी ले लो, लेकिन मैंने नहीं ली।’

मैंने जो कमाया अपनी मेहनत से

माही ने आगे बताया, ‘मैंने जो भी कमाया वो सब अपनी ही मेहनत से कमाया मुझे पता है कि उसने मेरे लिए पूरा लॉकर खुला रख दिया था, पर फिर भी मुझे लगता है कि उसने बहुत मेहनत की है। वो 16-16 घंटे तक काम करते हैं। वो उसकी मेहनत का पैसा है। मैं सब कुछ अपने दम पर करती हूं ताकि मेरी बच्ची का फ्यूचर सिक्योर रहे।’

जय कहता है बाहर निकलो

माही विज ने जय की तारीफ करते हुए कहा, ‘जय मेरे से कहता है कि ‘तुम बाहर जाओ, तुम कहीं नहीं जातीं। तुम तारा के लिए घर पर ही बैठी रहती हो।’मेरी जिंदगी मेरे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है।’

घर में बेघर हुए नकुल

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN