Home rss world hindi एस. जयशंकर से मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, शांति के लिए भारत के...

एस. जयशंकर से मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, शांति के लिए भारत के समर्थन को सराहा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए भारत को शांति के प्रयासों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर फिलहाल यूक्रेन दौरे पर गए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो साझा करके इसकी जानकारी दी साथ ही रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए भारत द्वारा किए जा रहे समर्थन के लिए भी धन्यवाद किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का रुख स्पष्ट है कि शांति जरूरी है। यह समय युद्ध का नहीं है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा किए पोस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मुलाकात की। हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हम इस अन्यायपूर्ण युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच को खत्म करने की भारत की इच्छा के लिए आभारी हैं। भारत का इस पर स्पष्ट रूख है कि यह समय युद्ध का नहीं है। शांति की जरूरत है।”

बता दें, विदेश मंत्री जयशंकर इस समय यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कुछ समय पहले ही काला सागर में कमर्शियल जहाजों के ऊपर हुए हमले में भारतीय नाविकों की जान चली गई थी। आज शुरुआत में यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने इस मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर भारत का पक्ष एक बार फिर से स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो शांति के प्रयासों के लिए भारत मध्यस्थता करने को तैयार है।

गौरतलब है कि भारत लंबे समय से यूक्रेन और रूस युद्ध को खत्म करने की वकालत करता हुआ आ रहा है। पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र्पति पुतिन के सामने दिया गया बयान ‘यह युद्ध का दौर नहीं है’ पूरी दुनिया में वायरल हुआ था। हालांकि, इसके बाद भी पेचीदा मामले की तरह रूस और यूक्रेन के बीच में यह युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है। कभी 24 घंटे में इस युद्ध को खत्म करवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान के साथ युद्ध में उलझ गए हैं। ऐसे में यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है।

वर्तमान में इस युद्ध को लेकर सबसे खतरनाक बात यह है कि अब हमले सैन्य ठिकानों की जगह कमर्शियल जहाजों और खाद्य पदार्थ के वेयरहाउस पर हो रहे हैं। यूक्रेन और रूस का यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थ का उत्पादन करता है। ऐसे में अगर ज्यादा समय तक यह सिलसिला जारी रहा, तो दुनिया के सामने एक बड़ा खाद्य संकट पैदा हो सकता है।

अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN