Home - कंफर्म, 8 दिसंबर को आ रहा Nothing का AI डिवाइस, बिना स्क्रीन...

कंफर्म, 8 दिसंबर को आ रहा Nothing का AI डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा काम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। लगता है कि अब कंपनी नई AI-पावर्ड डिवाइस की कैटेगरी में एंट्री करने जा रही है। कंपनी एक नया AI डिवाइस ला रही है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Nothing’s First Screenless AI Device: अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन और ईयरबड्स के लिए पॉपुलर ब्रांड Nothing एक स्क्रीनलेस AI डिवाइस ला रहा है। कंपनी ने अब इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस डिवाइस का नाम क्या होगा और यह क्या काम करेगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला AI-पावर्ड डिवाइस होगा। ‘नथिंग’ ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। इस लॉन्च के साथ ‘नथिंग’ AI-पावर्ड हार्डवेयर की एक नई कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। फिलहाल, कंपनी के पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन, ईयरफोन जैसे डिवाइस शामिल हैं।

Nothing ने फिलहाल इस डिवाइस के नाम और काम के बारे में कुछ नहीं बताया है।

इस दिन आ रहा नथिंग का पहला AI डिवाइस

एक्स पर एक पोस्ट में, नथिंग ने पुष्टि की है कि वह 8 दिसंबर को एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी ने डिवाइस का नाम या उसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन वह कुछ समय से अपने आने वाले AI डिवाइस की झलक दिखा रही है।

nothing screenless ai device

अब एक टिजर में कंपनी ने फिर से डिवाइस की झलक दिखाई है। कंपनी ने एक क्लोज-अप फोटो शेयर किया है, जिसमें यह एकदम साफ तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन ग्लॉसी डिजाइन में एक गोल मैटेलिक कंपोनेंट दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस तस्वीर से डिवाइस के आकार का पता नहीं चलता है।

डिवाइस में नहीं होगी स्क्रीन

नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने पहले पुष्टि की थी कि कंपनी दिसंबर में एक नया डिवाइस लॉन्च करने वाली है। इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी और यह स्मार्टफोन ऐप की जगह एक खास टूल के रूप में बनाया गया है। उन्होंने कहा, “यह एक टूल है, लेकिन इसे नथिंग प्रोडक्ट जैसी पर्सनैलिटी और केयर के साथ बनाया गया है। इसमें कोई नई स्क्रीन नहीं है, और यह ऐप नहीं हो सकता था।”

nothing screenless ai device

इसमें लाल और हरे रंग के दो इंडीकेटर

शुरुआती टीजर में एक ऐसा मैटेलिक डिवाइस दिखा था जिसमें एक फिजिकल बटन, टेक्सचर्ड बाहरी हिस्सा, गोल किनारे और लाल व हरे रंग के दो कैप्सूल के आकार वाले LED इंडिकेटर थे। हाल ही में लीक हुई जानकारी से पता चला है कि यह एक कॉम्पैक्ट रैक्टेंगुलर डिवाइस है, जिसमें ‘टॉक’ लिखा हुआ एक खास बटन है। बताया जा रहा है कि इसमें एक गोल कंट्रोल और दो रंगीन इंडिकेटर लाइटें हैं। उम्मीद है कि यह नया डिवाइस AI वॉयस रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन या स्मार्ट नोट-टेकिंग को सपोर्ट करेगा।

फिलहाल, ‘नथिंग’ ने इस डिवाइस के आधिकारिक नाम, फीचर्स और उद्देश्य को सीक्रेट रखा हुआ है। इसलिए, फिलहाल अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह आखिर क्या काम करेगा। सटीक जानकारी के लिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।

Amazon पर मिल रहे Nothing के इन डिवाइस पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN