Home - कमाल की 15-in-1 Accessory Kit, एक ही बॉक्स में चार्जिंग से लेकर...

कमाल की 15-in-1 Accessory Kit, एक ही बॉक्स में चार्जिंग से लेकर स्टोरेज तक सबकुछ; इतनी है कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं, ऑफिस मीटिंग्स, शूट या क्लाइंट विजिट के लिए बाहर रहते हैं, तो कई छोटे-छोटे टेक एक्सेसरीज को साथ रखना परेशानी बन सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए TEMPT ने Konekt 15-in-1 Multi-Functional Accessory Kit लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह कॉम्पैक्ट किट चार्जिंग, कनेक्टिविटी, मोबाइल स्टैंड, स्टोरेज और गैजेट क्लीनिंग जैसे कई कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

TEMPT Konekt में बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल 60W Fast PD Type-C केबल दी गई है। इसकी मदद से कंपैटिबल स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। केबल इस्तेमाल के बाद वापस किट के अंदर चली जाती है, जिससे बैग में तारों के उलझने की दिक्कत कम होती है।

किट में USB-A, Lightning और Micro USB कन्वर्टर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये डाटा ट्रांसफर को 480Mbps तक की हाई स्पीड सपोर्ट करते हैं। इससे अलग-अलग डिवाइस के लिए कई केबल साथ रखने की जरूरत कम हो सकती है।

किट को बना सकते हैं फोन स्टैंड

Konekt में बिल्ट-इन मोबाइल स्टैंड भी दिया गया है। इसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के दौरान फोन को रखने, ट्रैवल के दौरान वीडियो देखने या काम करते समय स्क्रीन को सामने रखने के लिए किया जा सकता है। यह फीचर खास तौर पर लगातार ट्रैवल करने वाले यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के काम आ सकता है।

SIM और मेमोरी कार्ड के लिए स्टोरेज

नई एक्सेसरी किट में छोटे टेक एक्सेसरीज को आसानी से मैनेज करने के लिए मल्टी-टियर स्टोरेज दिया गया है। इसमें 2 Nano SIM कार्ड, 1 SD कार्ड और 2 TF कार्ड के लिए स्लॉट मौजूद हैं। इसके अलावा USB-A, USB-C और Lightning कन्वर्टर्स तथा मेटल SIM इजेक्टर पिन रखने की भी जगह मिलती है।

गैजेट साफ करने के लिए क्लीनिंग किट

Konekt सिर्फ चार्जिंग और स्टोरेज तक सीमित नहीं है। इसमें गैजेट क्लीनिंग के लिए कीबोर्ड ब्रश, चार्जिंग पोर्ट ब्रश और हुक, लेंस क्लीनिंग पैड, मेटल निब, मिनी ब्रश और मेमोरी फोम क्लीनिंग स्पंज शामिल हैं। इनकी मदद से स्मार्टफोन, लैपटॉप, कीबोर्ड और दूसरे गैजेट्स को आसानी से साफ किया जा सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

TEMPT Konekt को प्रीमियम ABS मटेरियल से बनाया गया है। यह कॉम्पैक्ट ट्रांसपेरेंट स्टोरेज केस और डेडिकेटेड पाउच के साथ आता है। इसे Black और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, TEMPT Konekt 15-in-1 Multi-Functional Accessory Kit की कीमत 949 रुपये है। इसे TemptIndia.com और Amazon.in से खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN