Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/malk_1788978254298_66e67c78-9652-48e9-838f-b9752568324f_1788978264982_414d792a-453e-474c-8005-454fa9edcbd9_13eece04-6570-45d4-b79b-42e3bd80751e_da731769-f3e4-4353-9b7d-2386d5c17db0.jpgकरण जौहर का हाल ही में द ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट्स के साथ रीयूनियन का एपिसोड सामने आ गया है। इस दौरान करण ने मल्लिका शेरावत की क्लास भी लगाई।
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 के रीयूनियन का एपिसोड रिवील हो गया है और इस दौरान करण जौहर सभी से बात करते हैं। करण, मल्लिका शेरावत से रिया को लेकर उनके जेल कमबैक कमेंट के बारे में बात की। इस बात पर पहले ही सोशल मीडिया पर मल्लिका को ट्रोल किया गया था।
दरअसल, रीयूनियन के दौरान मल्लिका, मुनव्वर फारूकी से बोलती हैं कि ये शो कमबैक को लेकर नहीं है। ये स्पिरिट गेम नहीं है।
मल्लिका को क्या कहा करण ने
करण ने इस पर मल्लिका को कहा कि रिया के कमबैक को लेकर जो उन्होंने कमेंट किया था वो वायरल हुआ था। इस पर मल्लिका ने कहा था, अभी इंटरनेट से मैं क्यों बहस करूं? मैंने तो वायरल नहीं किया, इंटरनेट किया है।
करण ने फिर सवाल किया कि क्या उन्हे नहीं लगा कि उनका वो स्टेटमेंट थोड़ा ज्यादा हो गया था। तो इस पर मल्लिका ने कहा कि उसमें गलत क्या था।
करण ने बताया रिया का स्ट्रगल आसान नहीं था
करण ने फिर कहा कि रिया ने जो जेल में स्ट्रगल किया है वो बाकी लोगों के स्ट्रगल से काफी अलग है। करण ने कहा कि रिया ने जो मुश्किल समय देखा है उस बारे में लोगों को नहीं बोलना चाहिए।
मल्लिका ने फिर क्लीयर किया कि उन्होंने इसके लिए रिया से माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड रहा है।
मल्लिका ने रिया को क्या कहा था
दरअसल, मल्लिका ने रिया को कहा था कि ओह तो ये आपका कमबैक? रिया तुम जेल में थीं। ये आपके लिए कमबैक है?
ट्रेटर्स 2 की विनर
बता दें कि द ट्रेटर्स 2 की विनर क्रिस्टल डिसूजा और रिदा खराना थीं। दोनों की जीत पर उन्हें काफी बधाई मिली हैं।
मल्लिका का दावा- टॉम क्रूज को उन पर क्रश
मल्लिका के बारे में बता दें कि जब वह शो में आई थीं तब वह अपने एक स्टेटमेंट को लेकर काफी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बताया था कि टॉम क्रूज को उन पर क्रश था। दरअसल, मल्लिका से पूछा गया था कि क्या उन्हें किसी पर क्रश रहा है तो इस पर वह बोलती हैं कि उन्हें कभी किसी पर क्रश नहीं हुआ, लेकिन लोगों को उन पर क्रश होता है।
इतना ही नहीं मल्लिका फिर बोलती हैं कि अगर मेरे पास फोन होता तो मैं वीडियो दिखाती। मल्लिका से फिर पूछा गया कि कैसे वीडियो हैं आपके पास तो इस पर वह बोलती हैं कि अरे हमने साथ में पार्टी की थी तो उसी दौरान के वीडियोज हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




