Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ पर पार्लर नहीं जाना तो घर पर ही करें ये...

करवा चौथ पर पार्लर नहीं जाना तो घर पर ही करें ये काम, स्किन होगी डीप क्लीन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ पर पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप स्किन को डीप क्लीन करने के लिए घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां सीखिए नेचुरल ग्लो के लिए घर पर कैसे बनाएं और लगाएं फेस पैक।

करवा चौथ के व्रत से पहले महिलाएं पार्लर में घंटों समय बिताती हैं ताकी उनकी स्किन साफ और ग्लोइंग दिखने लगे। लेकिन ऑफिस जाने वाली महिलाओं के पास इतना समय नहीं होता की वह घंटों पार्लर में समय बिताएं। इस साल करवा चौथ हफ्ते के बीच में है और ऐसे में पार्लर जाने के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है तो आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। यहां हम जिस फेस पैक के बारे में बता रहे हैं वह स्किन को डीप क्लीन करने का काम करता है। आप इसे करवाचौथ की सुबह लगा सकती हैं। नेचुरल चीजों से बने इस फेस पैक का सबसे अच्छा फायदा है कि इनके साइड इफेक्ट्स काफी कम होते हैं और रिजल्ट बिल्कुल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट वाला ही होता है।

नेचुरल ग्लो के लिए फेस पैक बनाने की सामग्री

-1 बड़ा चम्मच गुड़हल (हिबिस्कस) पाउडर

-1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच अनार का पाउडर

-2 बड़े चम्मच गुलाब जल या फिर सादा पानी

नेचुरल ग्लो के लिए फेस पैक कैसे बनाएं

1)इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरे में सभी पाउडर मिलाएं।

2)अब इन सूखे पाउडर में पानी या गुलाब जल डालें और तब तक मिलाएं जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।

3) नेचुरल ग्लोइंग फेस पैक बनकर तैयार है।

फेस पैक कैसे लगाएं

  • माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।
  • इस पैक को आंखों और होंठों के आसपास की जगह छोड़कर चेहरे और गर्दन पर एक समान पतली परत लगाएं।
  • 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अब गुनगुने पानी से धीरे-धीरे पैक हटाएं। त्वचा को रगड़ें नहीं।
  • अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में पैक इस्तेमाल किया है तो सनस्क्रीन भी लगाएं।
  • इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे काम करता है फेस पैक

गुड़हल (हिबिस्कस)- ये नेचुरल फेस पैक है जिससे डेड स्किन और टैन को हटाने में मदद मिलती है।यह मुंहासों या झुर्रियों को निश्चित रूप से ठीक करने में मदद करता है।

चंदन-ये स्किन को ठंडक देता है और त्वचा की रंगत को एक समान बनाता है। चंदन का फेस पैक त्वचा की एक्सट्रा चिकनाई को अस्थायी रूप से कम महसूस करा सकता है।

अनार का पाउडर- त्वचा को चमकदार बनाता है। सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा को साफ और मुलायम महसूस कराने में मदद मिल सकती है।

गुलाब जल या- गुलाब जल स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर, क्लींजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN