Home rss business hindi कर्ज-मुक्त कंपनी पर इस दिग्गज का बड़ा दांव, 5 करोड़ से ज्यादा...

कर्ज-मुक्त कंपनी पर इस दिग्गज का बड़ा दांव, 5 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
  • पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को BSE में 11% से ज्यादा चढ़कर 18.16 रुपये पर जा पहुंचे हैं
  • क्यूपिड लिमिटेड के बॉस आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर पर बड़ा दांव लगाया है
  • हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 18.16 रुपये पर पहुंच गए हैं। आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर पर बड़ा दांव लगाया है। हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं। उन्होंने ये शेयर 15 अक्टूबर 2026 को 14.43 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही है। आदित्य कुमार हलवासिया, लिस्टेड कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। क्यूपिड लिमिटेड हेल्थकेयर और कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स सेगमेंट में काम करती है। पीसी ज्वैलर हाल में ही कर्ज-मुक्त हुई है और इसे कर्ज-मुक्त दर्जा मिला है।

इन कंपनियों में भी हलवासिया का इनवेस्टमेंट
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के बॉस आदित्य कुमार हलवासिया का फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, बैंकिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में इनवेस्टमेंट है। हलवासिया का टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बाजार स्टाइल रिटेल, कर्नाटक बैंक, साउथ इंडियन बैंक और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स में इनवेस्टमेंट है।

5 महीने में 120% से अधिक उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
पिछले कुछ महीनों में पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर पिछले 5 महीने में 120 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 19 मई 2026 को 8.09 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 अक्टूबर 2026 को 18.16 रुपये जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, एक महीने में पीसी ज्वैलर 41 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 85 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

कर्ज-मुक्त होने का मिला है दर्जा
पीसी ज्वैलर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट फ्री स्टेटस) मिला है। कंपनी ने सभी बैंकों का बकाया लोन चुका दिया है। कंपनी ने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले किए हैं। कंपनी पर अब बैंकों का कोई बकाया नहीं है, जिससे आने वाले समय में इंटरेस्ट कॉस्ट बचेगी। साथ ही, कंपनी के मुनाफे और बैलेंस शीट पर इसका पॉजिटिव इंपैक्ट देखने को मिलेगा। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में पीसी ज्वैलर का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़ा है।

10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN