Home LIFESTYLE NEWS HINDI कांच की बोतल को रीयूज करने का बेस्ट DIY आइडिया, ऐसे बनाएं...

कांच की बोतल को रीयूज करने का बेस्ट DIY आइडिया, ऐसे बनाएं फ्लावर वास

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपके घर पर पुरानी या बेकार पड़ी कांच की बोतलें रखी हैं तो इन्हें फेंकने के बजाय उन्हें दोबारा इस्तेमाल करके आकर्षक सजावटी चीजों में बदला जा सकता है। कांच की बोतल को सजाकर आप फ्लावर वास बना सकते हैं। यहां सीखिए इसकी सजावट कैसे करें।

पुरानी या बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें दोबारा इस्तेमाल करके आकर्षक सजावटी चीजों में बदला जा सकता है। इन्हें टेबल डेकोर, फ्लावल वास या लैंप बनाया जा सकता है। बोतल को रंग-बिरंगे पेंट, जूट की रस्सी, लेस, मोतियों, रिबन, शीशे के टुकड़ों, सफेद मोती या फूलों से सजाकर सुंदर फ्लावर वास बनाया जा सकता है। कम खर्च में अगर आप सुंदर सजावट चाहती हैं तो इस तरह से बोतल को अपनी पसंद के रंग और डिजाइन में सजा सकते हैं। पुरानी बोतलों का दोबारा इस्तेमाल करने से कचरा कम होता है और चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने की आदत को बढ़ावा मिलता है। यहां सीखिए कैसे सजाएं कांच की बोतल-

कांच की बोतल को कैसे सजाकर बनाएं फ्लावर वास

1) बोतल सजाने के लिए आपको चाहिए होगा ऐक्रेलिक रंग, ईयर बड्स, सफेद मोती, ग्लू, सूती रस्सी, पतला ब्रश और एक कांच की बोतल।

2) सबसे पहले एक पेस्टर रंग लें और फिर इस रंग को बोतल के अंदर इस रंग को डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इस रंग को बोतल के चारों तरफ घुमा दें। अच्छी तरह से घूमाएं ताकी रंग सब तरफ अच्छी तरह से फैल जाएं और पूरी बोतर एक सुंदर रंग में रंग जाए।

3) अब बोतल को सूखने दें और ईयर बड्स को तैयार करें। इसके लिए एक-एक ईयरबड लें और जिस रंग से आपने बोतल को पेंट किया है उस रंग से कंट्रास्ट रंग को चुनें और बड्स के ऊपरी हिस्से को पेंट करें।

4) सभी ईयरबड्स को पेंट करने के बाद सूखने दें और फिर जब ये सूख जाएं तो उस रंग किए हिस्से को काट लें। सभी बड्स की कटिंग करने के बाद अब बारी है इनकी प्लेसिंग की।

5) बोतल के निचले हिस्से पर इन बड्स को एक तिकोने पेड़ की तरह लगाना है इसके लिए अच्छी तरह से ग्लू लगाएं और फिर एक-एक कर सभी बड्स को चिपकाएं। आपको कम से कम 5 पेड़ बनाने होंगे।

6) पेड़ का डिजाइन बनाने के बाद इसे थोड़ा समय दें ताकी ये अच्छी तरह से सूख जाए। फिर हरे रंग को लें और पतले ब्रश का इस्तेमाल करते हुए एक टेढ़ी सी लाइन बना दें। जिससे ये बिल्कुल एक पेड़ की तरह दिखाई देने लगे।

7) अब बारी है मोती लगाने की। सफेद पर्ल वाले मोती इस बोतल को एक बेहतरीन लुक दे सकते हैं। इसे लगाने के लिए पहले ग्लू लगाएं और फिर एक-एक कर मोती लगाएं। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा मोती आप ना लगाएं। थोड़े बहुत मोती ही इस बोतल को एक क्लासी लुक दे सकते हैं।

8) एक बार मोतियों की प्लेसिंग करने के बाद अब रस्सी को लगाएं। इसे आपको बोतल के मुंह पर लगाना है। इसे लगाने के लिए ग्लू को अच्छी तरह से बोतल पर लगा दें। फिर रस्सी को लपेटना शुरू करें। इसे बहुत नीचे तक नहीं लगाना है, बस इसे बोतल के मुंह पर लगाना है।

9) सभी चीजों को सूखने के लिए थोड़ा समय दें और उसे के बाद इस बोतल को छुएं। कम से कम एक दिन के लिए बोतल पर चिपके सामान को ड्राई होने दें। उसी के बाद इसमें फूलों को डालें। चाहें तो इसमें फेरी लाइट डालकर एक लैंप बना सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN