Home LIFESTYLE NEWS HINDI किचन में ये 9 तरह की गलती ना दोहराएं, हर महीने केवल...

किचन में ये 9 तरह की गलती ना दोहराएं, हर महीने केवल पैसे खर्च होंगे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

9 Habits can save your money: हर महीने राशन पर आपकी सैलरी का अच्छा खासा हिस्सा निकल जाता है तो आपकी जरूरतें ज्यादा नहीं बल्कि आपके किचन में प्लानिंग की कमी है। जानें कौन सी 9 गलतियां राशन के खर्च को बढ़ाती हैं।

हर महीने राशन खरीदने में आपके सैलरी का अच्छा खासा हिस्सा निकल जाता है। जबकि कुछ छोटी आदतों को अपनाया जाए तो आप इनमे से कुछ पैसों को बड़ी ही आसानी से बचा सकती है। दरअसल, बिजी लाइफ में काफी सारी लेडीज अपने किचन में ये 9 तरह की मिस्टेक्स को करती हैं। जिससे उनका राशन का बजट हमेशा बढ़ा हुआ ही रहता है। अगर इन गलतियों और आदतों को सुधार लिया जाए तो छोटे-छोटे कई खर्चों को कम किया जा सकता है। जानें क्या है वो 9 गलतियां

राशन खरीदने से पहले स्टोरेज चेक ना करना

ज्यादातर महिलाएं आजकल ये गलती करती हैं। उन्हें जितने राशन की जरूरत समझ आती है और सामने रखे डिब्बे खाली होते हैं। वो फटाफट ऑर्डर कर देती हैं। जबकि कई बार दाल, चावल, मसालों के एक्स्ट्रा पैकेट कबर्ड में स्टोरेज में रखे होते हैं। इस राशन को कई बार आप भूल जाती है और वो पुराने राशन के सामान खराब होने लगते हैं। जो पैसे की बर्बादी भी है और किचन में सामान भी अंदर भरा रहता है।

बिना लिस्ट बनाएं सामान खरीदना

राशन खरीदने के पहले सामान की लिस्ट बनाना जरूरी है। इससे आप केवल जरूरी सामानों को खरीदें और गैर जरूरी चीजों को खरीदने से पहले सोचेंगे। वहीं एक बार में जब पूरी लिस्ट नहीं बनती और आप कई बार में राशन खरीदते हैं तो ग्रॉसरी शॉप पर या फिर ऑनलाइन मिलने वाले कई सारे ऑफर को भी छोड़ देते हैं क्योंकि पैसे तो आप पूरे महीने उतने ही खर्च करते हैं। लेकिन चूंकि एक बार में सामान नहीं खरीदते तो ऑफर वगैरह नहीं मिल पाता, नतीजा आपको स्मार्ट शॉपिंग का मौका नहीं हाथ लगता।

फ्रिज को ठीक से ऑर्गनाइज ना करना

हर हफ्ते ताजी सब्जियां खरीदकर लाती हैं और फ्रिज में रखी पुरानी सब्जियां जो पीछे की तरफ खिसक जाती हैं या फिर टोकरी में नीचे ही छूट जाती है। नतीजा फ्रिज में पड़े-पड़े सड़ने लगती है और आप नई सब्जियों को लाकर उसे खाना शुरू कर देते हैं। इस तरह से आप हर हफ्ते जरूरत से भी ज्यादा सब्जियों को लाकर अपने घर का बजट बिगाड़ते हैं।

कुकिंग करते वक्त तेल का ध्यान

बहुत छोटी सी आदत है और यहीं पर ज्यादातर महिलाएं गलती करती हैं। कड़ाही या पैन में कुकिंग के वक्त तेल डालने में बड़ी दिलेरी दिखाती हैं। जबकि ये दिलेरी उनके और परिवार के दिल को नुकसान भी पहुंचाती है। वहीं तेल भी जल्दी-जल्दी खत्म होता है। तो सब्जी, पराठे में तेल डालते वक्त थोड़ी बचत एक्स्ट्रा कैलोरी खाने से बचाएगी और आपके पैसों को भी कम खर्च करेगी।

बर्नर का गलत साइज

सिलेंडर में गैस जल्दी खत्म हो जाती है। इसका एक कारण आपका बर्नर गलत यूज करना है। जब आप छोटे बर्तन को गैस पर रखी हैं या स्लो कुकिंग करना हो तो बड़े बर्नर पर रखने से ज्यादा गैस बेकार हो जाती है। छोटे बर्तनों के लिए छोटे बर्नर का यूज करना समझदारी है। इससे कुकिंग जल्दी होगी और आपकी गैस बेकार में खर्च नहीं होगी।

दाल-राजमा, चना को भिगोना नहीं

बिजी रहती हैं और किचन में जाते ही कुकिंग स्टार्ट कर देती हैं। अगर गैस बचाने के साथ ही अपना समय बचाना चाहती हैं तो राजमा, चना, छोले या फिर किसी भी की दालों को बनाने के पहले उन्हें पानी में भिगोना समझदारी है। इससे ना केवल ये जल्दी पकते हैं बल्कि आपका समय और गैस दोनों बचाते हैं।

बिना ढंके पकाना

खाने को बिना ढंके पकाती हैं तो इस आदत को बदल डें। बिना ढक्कन कुकिंग करने से टाइम भी ज्यादा लगता है और आपकी इलेक्ट्रिसिटी और गैस दोनों ज्यादा खर्च होती है। जो आपके घर के राशन के बजट को बढ़ाएगी।

पेपर टॉवल का यूज

मार्केट में कई तरह के पेपर टॉवल मिलते हैं। जिन्हें लोग क्लीनिंग के लिए ज्यादा आसान समते हैं जबकि एक पुराना कपड़ा भी आसानी से साफ कर देगा और आप उसे बार-बार यूज कर सकेंगी। किचन पेपर टॉवल खरीदना भी एक खर्च में शामिल है, जिसकी बचत की जा सकती है।

बड़े पैकेट्स खरीदना

ग्रॉसरी स्टोर पर जाकर आप बड़े-बड़े साबुन, शैंपू, लिक्विड सोप के पैकेट खरीदकर लाती हैं। तो ये आपकी बचत नहीं है कई बार ये फिजूलखर्ची होती है क्योंकि जितना ज्यादा सामान हाथ में होगा उतना ज्यादा इस्तेमाल होगा और वो बड़ा पैकेट जिसे छह महीना चलना चाहिए वो मात्र 4 महीने में ही खत्म हो जाएगा। तो इस तरह के खर्च को करने से अच्छा है कि आप छोटे पैकेट खरीदें और उन्हें किफायत के साथ यूज करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN